(933)LIC जीवन लक्ष्य योजना से फायदा कैसे मिलेगा ?| LIC Jeevan lakshya Yojana


Warning: preg_match(): Compilation failed: regular expression is too large at offset 69338 in /home/howtosen/domains/loanpegyan.com/public_html/wp-content/plugins/easy-table-of-contents/easy-table-of-contents.php on line 1585
5/5

परिवार के भविष्य को लेकर तो प्रत्येक व्यक्ति चिंतित रहता है, इसलिए वो अपनों के बेहतर कल के लिए आज से ही पैसों की बचत करने का लक्ष्य शुरू कर देता है और ये ज़रूरी भी ही क्योंकि आजकल लभगभ हर चीज पैसों पर ही निर्भर करती है। इसलिए जीवन में हर इंसान को बचत करना ही चाहिए क्योंकि ये उसके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।LIC जीवन लक्ष्य योजना बहोत मदद करती है इस काम में।

बचत करने के भी दो तरीके होते हैं या तो आप बैंक मे पैसे सुरक्षित रखे या तो कोई पॉलिसी खरीद ले, हालांकि पॉलिसी खरीदना आपके लिए और आपके अपनों के बेहतर कल के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। तो अगर आप भी पॉलिसी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी को लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा क्योंकि इसके तहत आपको कई लाभ मिलते हैं तो इसलिए आज के इस Article मे हम आपको LIC जीवन लक्ष्य योजना के बारे मे विस्तार पुर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

album-art

00:00

LIC जीवन लक्ष्य योजना क्या है? 

LIC जीवन लक्ष्य योजना एक नान लिंक्ड पॉलिसी है जिसका अन्य किसी बैंक एवं अन्य किसी संस्था से कोई सीधा सम्बन्ध नही है। ये पॉलिसी पूर्ण रूप से सुरक्षित है जिसमे ग्राहकों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाता है इसमे आपको एक फिक्स्ड इनकम के साथ पूंजी प्रदान की जाती है जिससे आप अपने और अपने परिवार को वित्तीय रूप से मजबूत कर सकते हैं।

इसके अंतर्गत आपको 25 वर्ष के पॉलिसी हेतु मात्र 22 वर्ष तक ही प्रिमियम भरना होता है। अगर आप प्रतिदिन 125 रुपए की राशि जमा करते है तो योजना के पुर्ण होने के पश्चात आपको 27 लाख रुपए तक प्रदान किए जाते है। LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी मार्च 2015 मे अस्तित्व में आई और अब तक बहुत से लोग इस योजना से लाभांवित हो चुके है।

LIC जीवन लक्ष्य योजना की विशेषताएं।

  • इस योजना की अवधि 13 से 25 साल के मध्य है इस दौरान आपके धन की राशि पूर्ण रूप से मैच्योर हो जाती है।
  • LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी के अंतर्गत ग्रेस 30 दिन पीरियड भी प्रदान किया जाता है। जिसके तहत प्रिमियम के भुगतान हेतु 30 दिन की मोहलत अगर आपके द्वारा इस पीरियड के अंदर अंदर भुगतान नही किया जाता है तो पॉलिसी स्वत ही खत्म या फिर लैप्स हो जाती है।
  • इलैक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस का विकल्प जिससे प्रिमियम भुगतान में आसानी होती है।
  • पॉलिसी के अंतर्गत LIC Accidental Death और Disability Benefit Rider एवं LIC New Term Benefit Rider की सुविधा
  • पॉलिसी समाप्त होने की स्थिति में इसे पुनः जीवित किया जा सकता है इसे फिर से शुरू करना बहुत आसान है।
  • प्रीमियम पर भुगतान की अवधि 3 वर्ष तक ही रहेगी, चाहे बीमा की अवधि कितने सालों की भी हो।
  • विभिन्न प्रकार के लाभों जैसे मृत्यु लाभ, मैचोरिटी लाभ एवं बोनस आदि।
  • अगर आप पॉलिसी खरीदने के बाद इस पॉलिसी से संतुष्ट नही है तो कंपनी आपको 15 दिन की मोहलत देती है, 15 दिनों के मध्य आप इस पॉलिसी को बंद करा सकते हैं।

LIC जीवन लक्ष्य योजना के फायदे।

इस पॉलिसी के फायदे निम्नलिखित फायदे कुछ इस प्रकार है। –

  1. मृत्यु लाभ :-  यदि बीमा अवधि के दौरान ही किसी बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो उस condition मे ये लाभ दिया जाता है जिसमे सम ऐश्योर्ड का 10 प्रतिशत दिया जाता है एवं यदि पॉलिसी पर बोनस की सुविधा है तो बीमा राशि के साथ बोनस भी मृतक के परिजन को दिया जाता है।
  2. मच्योरिटी लाभ :- मैच्योरिटी लाभ के तहत आपकी बीमा अवधि पूर्ण होने पर आपको उन सभी लाभों से अवगत कराया जाता है जो धन राशि मैच्योर होने पर बीमा धारक को दी जाती है जैसे फाइनल ऐडिशनल बोनस, रिवर्सनरि बोनस आदि, जो टर्म पूर्ण होने की स्थिति में व्यक्ति को दिया जाता है लेकिन अगर बीमा धारक कि मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजन को बीमा की राशि बोनस सही मुहैया कराई जाती है।
  3. बोनस :- पॉलिसी खरीदने पर आपको पॉलिसी अवधि पूर्ण होने की स्थिति में बोनस भी दिया जाता है, इसके लिए आपको समय पर प्रिमियम का भुगतान करना आवश्यक है और फिर जब पॉलिसी मैच्योर हो जायेगी तब आपको इसका लाभ कंपनी द्वारा मिलेगा।
  4. श्रण लाभ :- इस पॉलिसी की एक बहुत अच्छी खासियत ये भी है की इसमे आपको ऋण लाभ की सुविधा भी मिलती है जिसे आप 3 वर्ष पुरे होने के बाद ले सकते हैं इसके लिए आपको प्रिमियम का भुगतान समय समय पर करना होगा।
  5. आदर्श योजना :- ये पॉलिसी आपको विभिन्न लाभों एवं विशेषताओं से अवगत करा रही है इसके लाभों एवं विशेषताओं को देखते हुए इसे एक आदर्श योजना की श्रेणि में शामिल किया जा सकता है।
  6. कर लाभ :- इस योजना के अंतर्गत प्रिमियम की राशि पर 80C Act और सेक्शन 10D लागू होता है जिसके तहत सालाना आय पर छुट मिलती है एवं मैच्योरिटी राशि कर मुक्त है।

LIC Jeevan lakshya Yojana हेतु निर्धारित योग्यता –

  1. LIC जीवन लक्ष्य योजना पॉलिसी हेतु न्यूनतम राशि 1,00,000 रुपए निर्धारित कि गई है एवं अधिकतम राशि की कोई सीमा निर्धारित नही की गई है।
  2. पालिसी की अवधि 13 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है।
  3. पॉलिसी अवधि से तीन वर्ष कम प्रिमियम का भुगतान किया जाता है।
  4. LIC जीवन लाभ पॉलिसी को लेने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष वो अधिकतम आयु 50 वर्ष व अधिकतम परिपक्वता आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
  5. प्रिमियम भुगतान की अवधि –
  1. मासिक 2. त्रिमासिक 3. अर्धवार्षिक 4. वार्षिक

LIC जीवन लक्ष्य योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज –

  1. Application Form 300, के तहत पॉलिसी होल्डर को अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी प्रदान करते हुए इस आवेदन फार्म को भरना होता है।
  2. Identity Proof के तौर पर आपको निम्नलिखित दस्तावेजो को देना अनिवार्य होगा। -Pan Card, Aadhar Card, Passport, Voter ID, Driving License, Defense ID Card, केंद्र या राज्य सरकार के द्वारा जारी ID Card जिसमें आपकी Photo Clear हो आदि।
  3. Address Proof के तौर पर निम्नलिखित दस्तावेजो को देना अनिवार्य है। – Aadhar Card, Ration Card, Passport, Bank Account Statement, Voter ID, तीन महीने पुराना पानी या फिर बिजली का Bill दोनो मे से कोई भी एक चलेगा।
  4. Income Certificate के तौर पर आपको निम्नलिखित दस्तावेजो देना होता है। – Sallery Slip, Bank Statement बीते तीन महीने तक का ध्यान रहे यह 3 महीनों से ज़्यादा पुराना नही होना चाहिए और ITR Form 16 आदि।
  5. Passport Size Photograph –
  6. जन्म प्रमाण पत्र
  7. आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य से संबंधित कुछ मेडिकल टेस्ट भी करवाए जाते है, जो सम एश्योर्ड और पॉलिसी होल्डर के आयुके माध्यम से निर्धारित किया जाता है।
  8. पहले प्रीमियम के भुगतान हेतु चेक या कैश।

LIC जीवन लक्ष्य योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया –

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस पॉलिसी में आपको आनलाइन प्रोसेस की सुविधा नही दी जाती है। पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको LIC के कार्यालय में जाना पड़ेगा और वहाँ एजेंट्स से संपर्क कर के पॉलिसी खरीदने के विषय में बात करनी होगी और फ़िर दस्तावेज़ो की प्रक्रिया को पुरा करना होगा उसके बाद आप प्रिमियम भुगतान करना शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई सवाल होगा तो एजेंट्स से वो स्पष्ट कर सकते हैं।

LIC Jeevan lakshya Yojana काम कैसे करता है? –

इस पॉलिसी को लेने के लिए आपको पॉलिसी की राशि और पॉलिसी की अवधि का चुनाव स्वयं करना होता है। आपको शुरुआत के तीन वर्ष तक प्रिमियम राशि भरना अनिवार्य होता है उसके पश्चात ही आप इस योजना का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते है।

अगर पॉलिसी होल्डर अपने जीवन काल के दौरान पुरे प्रमियम का समय से भुगतान करता है तो उसको रकम के साथ ही बोनस का भी भुगतान किया जाता है जिसका चुनाव उसने स्वयं ही किया होगा। अगर किन्ही कारणवश पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा जिसे भी नॉमिनी बनाया गया होगा उसे बीमाराशि का 10 प्रतिशत वार्षिक इंस्टालमेट प्रदान किया जाता है और आखिरी मे बीमा राशि का कुल 110% प्रतिशत Reversionary Bonus और Final Edition Bonus दिया जाता है।

LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी किन किन जगह काम नही करती है।

LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी अन्य पॉलिसी से थोड़ा डिफरेंट है क्योंकि इसमे आपको कुछ एक्सेपशनल चीजों पर लाभ नही मिलेगा और ऐसी स्थिति में आपको सोच समझ कर और सम्पूर्ण जानकारी के साथ इस पॉलिसी को खरीदना चाहिए।

बहुत सी योजनाओं के तहत आत्म हत्या करने पर कंपनी लाभ प्रदान करती है है लेकिन इस पॉलिसी के साथ ऐसा कुछ नही है इस बात की जानकारी आपको अवश्य होनी चाहिए, क्योंकि पॉलिसी खरीदने की डेट से 12 माह के अंदर यही पॉलिसी होल्डर आत्महत्या कर लेता है तो उसके प्रिमियम की राशि को 80% के साथ लौटा दिया जाता है, एवं इसपर बीमाधारक के परिवार को कोई कवरेज प्राप्त नही होती है।

निष्कर्ष –

LIC यानी की भारतीय जीवन बीमा निगम से लोगों का सालों का विश्वास जुड़ा है जिससे ये मालूम होता है की LIC एक भरोसेमंद कंपनी है और अपने ग्राहकों के लिए नित दिन नई नई योजनाएं एवं लाभ लेकर आती रहती है। इसके जैसी एक और योजना है जिसका नाम LIC जीवन उत्कर्ष योजना है आप चाहे तो वो भी ले सकते है

तो अगर आप भी पॉलिसी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं ताकि आप का भविष्य आपके वर्तमान की चिंताओं का सबब न बन जाए तो ये पॉलिसी आपके लिए बेस्ट विकल्प है जिससे आप अपने पैसों को बचा सकते है साथ ही पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एक अच्छी धनराशि पा सकते हैं और अन्य लाभ भी इस पॉलिसी पर उपलब्ध है।

जो हमने आपको इस Article के माध्यम से बताया। हमें उम्मीद है की आपको इस Article में LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी से जुड़ी सभी जानकारी मिली होगी और आपको हमारा ये Article बेहद पसंद आया होगा, ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

FAQ

प्रश्न 1. LIC जीवन लक्ष्य योजना हेतु प्रतिदिन कितना प्रिमियम राशि देय होगा?

उत्तर – इस योजना के अंतर्गत आपको प्रतिदिन न्यूनतम 125 रुपए की प्रिमियम राशि देना होगा।

प्रश्न 2. LIC जीवन लक्ष्य योजना के अंतर्गत सरेंडर करने की सुविधा है?

उत्तर – बिल्कुल , आप तीन साल के प्रिमियम भुगतान के पश्चात सरेंडर कर सकते है।

LIC जीवन लक्ष्य योजना के अंतर्गत लोन ले सकते है kya ?

उत्तर – जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि यह एक विशेष प्रकार की योजना है जो आपको अनगिनत लाभ प्रदान करती है। आप चाहे तो तीन वर्ष बिना किसी त्रुटि के प्रिमियम भुगतान करने के पश्चात इसके तहत कर्ज ले सकते है।

ये भी देखे :

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *