Height kaise badhaye | हाइट कैसे बढ़ाये

5/5

Height kaise badhaye आपके दिल में भी ये ख़याल आता होगा , क्युकी हर व्यक्ति अपनी पर्सनैलिटी को आकर्षक बनाने के लिए लंबी हाइट की इच्छा रखता है। अगर किसी व्यक्ति की लंबी हाइट हो और साथ में भरा हुआ शरीर हो तो उसकी पर्सनैलिटी में चार चाँद लग जाते हैं।

वजन बढ़ाना या मोटा होना कोई मुश्किल काम नहीं है। परंतु कुछ लोगों के लिए हाइट बढ़ाना जरूर मुश्किल काम हो सकता है। सही तरीका मालूम ना हो पाने के कारण कई लोग कभी भी अपनी हाईट को नहीं बढ़ा पाते हैं।

यदि आपको सही तरीका मालूम हो और सही गाइडेंस मिले तो आप बड़ी आसानी से अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि jaldi height kaise badhaye, बच्चों में हाइट कैसे बढ़ाए और हाईट बढाने का आयुर्वेदिक तरीका।

album-art

00:00

Height kaise badhaye ?

बहुत सारे लोग यह सोचते हैं कि हाइट का बढ़ना केवल Genetics (अनुवांशिक) कारणों पर निर्भर करता है। परंतु यह अटल सत्य नहीं है। 60 से 80% ही हाइट का बढ़ना जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। इसके अलावा अच्छा न्यूट्रीशन और एक्सरसाइज भी हाइट बढ़ाने में मददगार होते हैं।

Haight बढ़ाने के लिए Genetix के अलावा मुख्य तीन factors न्यूट्रिशन, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज हैं। आज हम हाइट बढ़ाने के लिए इन्हीं तीन factors के बारे में गहराई से चर्चा करेंगे।

सही नुट्रिशन से height kaise badhaye

हाइट बढ़ाने के लिए सही भोजन और nutrition ग्रहण करना आवश्यक है। अपनी डाइट में निम्नलिखित भोजन को जरूर शामिल करें :

  • हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, साग, मेथी– यह सब आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत हैं)
  • Whole grains( जैसे जो, बाजरा, गेहूं)
  • प्रोटीन युक्त भोजन (मीट, मछली, मांस)
  • डेयरी प्रोडक्ट (दूध, दही, लस्सी, पनीर इत्यादि)

ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट युक्त भोजन से परहेज रखें। ऐसा भोजन करने से मोटापा बढ़ता है जिससे हाइट बढ़ाने में मुश्किल होती है।

भोजन में विटामिन डी जरूर शामिल करें। विटामिन डी हड्डियों की बढ़त करता है। हड्डियों के बढ़ने से हाइट भी अपने आप बढ़ती है। बढ़ती उम्र के साथ अक्सर शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसलिए विटामिन डी और कैल्शियम युक्त आहार जरूर लें।

डॉक्टरी परामर्श से Supplements लेना

हाइट बढ़ाने के लिए डॉक्टर अक्सर सप्लीमेंट्स देते हैं। हाइट बढ़ाने के लिए Human growth hormone (ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन) आवश्यक है। हाइट बढ़ाने के लिए डॉक्टर ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन युक्त सप्लीमेंट्स लेना recommend करते हैं।

अच्छी नींद लेने से Height kaise badhaye

हाइट बढ़ाने के लिए जवानी के दौरान सही नींद लेना जरूरी है। नींद के दौरान ही ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन का निर्माण होता है। यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो इस हारमोन की कमी ही जाएगी जिसके कारण हाइट भी कम बढ़ेगी। छोटे शिशु सबसे ज्यादा सोते हुए ही बढ़ते हैं।

व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए निम्नलिखित चार्ट के अनुसार नींद लेनी चाहिए

Age Sleep required per day
0-3 months 14-17 hours
3-11 months 12-17 hours
1-2 years 11-14 hours
3-5 years 10-13 hours
6-13 years 9-11 hours
14-17 years 8-10 hours
18-64 years 7-9 hours
65+ years 7-8 hours

Excercise karke Height kaise badhaye

स्वस्थ रहने के लिए और हाइट बढ़ाने के लिए आलसी जीवन (inactive lifestyle) का त्याग कर देना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है और साथ ही साथ अंदरूनी अंग भी मजबूत बनते हैं। एक्सरसाइज करने से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन पैदा करने वाली ग्रंथि ज्यादा मात्रा में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन पैदा करती है। ज्यादा ह्यूमन ग्रोथ हॉरमोन पैदा होने का अर्थ है हाइट का जल्दी बढ़ना।

हाइट बढ़ाने के लिए  निम्नलिखित एक्सरसाइज जरूर करें:

  • Stregth exercise जैसे की pushups, situps
  • योगा
  • एरोबिक एक्सरसाइज

शरीर का सही posture बनाकर रखें

उठते बैठते वक्त शरीर की मुद्रा को posture कहा जाता है। यदि यह posture खराब हो तो शरीर के ढांचे में नुक्स पैदा हो जाता। बैठते समय अपनी रीढ़ की हड्डी हमेशा सीधी रखें। ज्यादा समय तक रीड झुका कर बैठने से रीढ़ की हड्डी मुड़ जाती है जिसके कारण शरीर के ऊपर की ओर ग्रोथ नहीं हो पाती है।

सही posture रखने का नियम उठते बैठते, चलते फिरते और रात को सोते हुए भी लागू होता है।

बच्चों की Haight बढ़ाने के घरेलू उपाय

शिशु (बच्चे) रात को सोते समय सबसे अधिक तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए शिशुओं के लिए आरामदायक नींद का प्रबंध जरूर करना चाहिए।

यदि सही समय पर शिशु को सही पोषक तत्व प्रदान किए जाएं तो बच्चे बचपन में ही लंबे हो जाते हैं।

अण्डा– बच्चों के डाइट में सफेद जर्दी वाले अण्डे जरूर शामिल करें। अण्डा राइबोफ्लेविन और प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोटीन अवश्य होना चाहिए।

दूध– बच्चों के स्वास्थय और मजबूत हड्डियों के लिए दूध जरूर पिलाना चाहिए। दूध पीने से बच्चों की हड्डियां विकसित होती हैं। जब हड्डियों की ग्रोथ होती है तब हाईट भी बढ़ती है।

विटामिन डी और अच्छी धूप– कैल्शियम युक्त भोजन हड्डियों के विकास में मदद करता है। परंतु तब तक भोजन में विटामिन डी ना हो तब तक कैल्शियम का अवशोषण नहीं हो सकता है। कैल्शियम सोखने के लिए विटामिन डी जरूरी है। इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए कैल्शियम युक्त भोजन के साथ-साथ विटामिन डी युक्त भोजन भी करें।

पर्याप्त खेलकूद – सभी बच्चों को खेलकूद पसंद होता है। खेलकूद के दौरान बच्चों के शरीर का विकास होता है और मजबूत बनता है।

FAQ

हाइट कब तक बढ़ती है ?

आम तौर पर किसी भी व्यक्ति की हाइट 18 से 20 वर्ष तक ही बढ़ती है। हाईट का बढ़ना growth plates‌ पर निर्भर करता है। growth plates‌ लंबी हड्डियों के सिरों में मौजूद उत्तक होते हैं। जब तक इन growth plates‌ की बढ़त होती है तब तक हड्डियां लंबी होती हैं।

हाइट बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा क्या है?

हाइट बढ़ाने की काफी सारी आयुर्वेदिक दवाई मिलती हैं। आयुर्वेद में हाइट बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का जिक्र मिलता है। अश्वगंधा का सेवन रोजाना गर्म दूध के साथ सोने से पहले करना चाहिए। अश्वगंधा के सेवन से बिना किसी side effect के हाईट को बढ़ाया जा सकता है।

ये भी देखे :

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *