Cake kaise banta hai | Ghar pe cake kaise banaye | how to make cake at home

5/5

Cake kaise banta hai ये तो बहोत आसान है, अगर आप घर बैठे बोर हो चुके हैं और कुकिंग का शौक रखते हैं, तो एक बार आपको केक रेसिपी जरूर try करनी चाहिए। शायद ही कोई कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे cake ना पसंद हो। हर celebration, बर्थडे पार्टी और किटी पार्टीज में केक जरूर शामिल किया जाता है। ‌ इसलिए आज हम आपके लिए केक रेसिपी इन हिंदी लेकर आए है और जानेंगे केक कैसे बनता है(cake kaise banta hai).

हमारे इस आर्टिकल (cake kaise banta hai) में केक बनाने के 5 तरीके और recipes बताई गई हैं। इन पांच तरीकों को सीखकर आप कोई भी प्रकार का cake बना सकते हैं।

album-art

00:00

घर पर केक कैसे बनाएं | Cake kaise banta hai

किसी भी cake में तीन सबसे जरुरी चीज़ें होती हैं।

1. sugar syrup ( चीनी की पतली चाशनी)
2. व्हिप क्रीम ( whipped cream)
3. स्पोंज ब्रेड ( Sponge bread)

हालांकि यह तीनों ingredients मार्केट से भी मिल जाते हैं। पर हम इन तीनों को घर पर बनाना सीखेंगे।

1. शुगर सिरप

  1. शुगर सिरप बनाना सबसे आसान है। शुगर सिरप बनाने के लिए आपको पानी और चीनी की आवश्यकता है।
  2. सबसे पहले बराबर मात्रा में चीनी और पानी लें।
  3. इन दोनों को एक फ्राइंग पैन में डालकर अच्छे से उबालें। इसे तब तक उबालना है जब तक इसका झाग खत्म ना हो जाए।
  4. झाग खत्म होने के बाद गैस बंद कर दें। ध्यान रहे हमें इसकी चाशनी नहीं बनानी है। यह पतला रहना चाहिए।
  5. अब शुगर सिरप में फ्लेवर और खुश्बू लाने के लिए कोई भी flavour essence 2 बूंद डालिए। जैसे कि Rose essence, vanilla essence, strawberry essence. ये ना हो तो rooh afza का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्रेड को मीठा बनाने के लिए शुगर सिरप बनकर तैयार है। इसको बनाने के लिए मुश्किल से 5 मिनट का समय लगता है। परंतु traditional way में शुगर सिरप बनाने में 1 से 2 महीने का समय लग जाता है। Bakeries में ज्यादातर ट्रेडिशनल तरीके से शुगर सिर्फ बनाया जाता है।

ट्रेडिशनल तरीके में शुगर सीरप बनाने के लिए आर्टिफिशियल एसेंस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि इसमें फ्रूट्स डालकर aroma और taste पैदा किया जाता है।

Traditional way में शुगर सिरप बनाने के लिए किसी भी फल को लिया जाता है। जैसे कि– चेरी, स्ट्रौबरी पाइनएप्पल।

  1. इसके बाद बराबर मात्रा में चीनी और पानी को लेकर झाग खत्म होने तक उबाल लें।
  2. उबालने के बाद इसमें फ्रूट को add करें और 1 मिनट तक कम आंच पर पकाएं।
  3. इसके बाद तैयार mixture को glass jar में बंद करके रख दें।
  4. लगभग 1 महीने बाद फ्रूट का flavour और essence लिक्विड में आ जाती है। इस लिक्विड का इस्तेमाल शुगर सिरप के लिए किया जाता है।

व्हिप क्रीम बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले एक बर्तन में 200 मिलीलीटर regular milk लें। दूध में से क्रीम नहीं निकाली होनी चाहिए।
  2. अब दूध को एक उबाल आने तक उबालें और इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें। नींबू के रस के अलावा दो बूंद Vinegar या एक चुटकी सिट्रिक एसिड पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से दूध फट जाएगा।
  3. दूध फटने के बाद पनीर निकल आएगा। पनीर का पानी छानकर अलग कर लीजिए।
  4. अब इस पनीर को ग्राइंडर में डालें और बारीक पीस लें।
  5. पनीर को पीसने के बाद दो चम्मच powder milk और दो चम्मच दूध डालें।
  6. इसको 2 मिनट अच्छे से ग्राइंड कर ले।

केक पर सजाने के लिए क्रीम तैयार है। ये क्रीम एकदम बाजार में मिलने वाले क्रीम की तरह होती है। इसको मीठा बनाने के लिए पाउडर शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। Whipped Cream को मलाई से भी बनाया जा सकता है। मलाई से क्रीम बनाने के लिए मलाई को आधे घंटे तक whisker से फेंटा जाता है और क्रीम बनकर तैयार हो जाती है।

Cake के लिए sponge bread बनाने का तरीका

Cake के लिए sponge bread बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है परंतु इतना भी मुश्किल नहीं है जितना की लगता है। Bakeries में इसको माइक्रोवेव, ओवन, OTG में बनाया जाता है परंतु आप इसे pressure cooker में भी बना सकते हैं।

  1. स्पंज ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा bowl या बर्तन लें।
  2. इसमें 100 ग्राम मक्खन और 100 ग्राम पाउडर शुगर डालकर Hand blender से अच्छे से फेंट लें। यदि हैंड ब्लेंडर ना हो तो fork का इस्तेमाल भी किया जा सकता है परंतु उसमें ज्यादा समय लगता।
  3. इसके बाद इसमें तीन अंडे डालें। परंतु आप चाहे तो बिना अंडे के भी बना सकते हैं।
  4. अब इसमें एक कप गर्म दूध डालें और फैंट लें।
  5. अब इसमें 200 ग्राम मैदा और एक चम्मच बेकिंग पाउडर डालें। अब सभी को अच्छे से फैट लें।
  6. अब इस तैयार मिक्सचर को 160 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर 35 मिनट तक oven में पका लें। Bakeries में oven का इस्तेमाल किया जाता है।
  7. घर में बनाते वक्त ओवन की बजाए microwave का इस्तेमाल किया जा सकता है। cake को माइक्रोवेव में से 35 मिनट तक conduction settings में बनाया जा सकता है।
  8. Microwave ना होने पर इसे प्रेशर कुकर के नीचे आधा इंच मोटी नमक की परत बिछाकर 40 मिनट में बनाया जा सकता है। आँच slow flame पर रखें।

Easy Eggless Cake Recipes You can Try at Home Under 20 minutes

1. 20 minute Bread cake With Oreo and dairy milk

केक बनाने की सबसे ज्यादा आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल की गई विधि है। ‌ लॉकडाउन में लगभग हर किसी ने इस ट्रिक का इस्तेमाल करके केक बनाया और सबको बेस्ट रिजल्ट्स मिले हैं। इस तरीके से केक एकदम स्पंजी, मुलायम और टेस्टी बनता है।

Ingredients: 

  • 5 regular white bread
  • Oreo biscuit 5 pecies
  • 10 रुपए वाली 2 Dairy Milk
  • Sugar syrup

बनाने का तरीका (ब्रेड का केक कैसे बनाते हैं)

  1. सबसे पहले Bread लेकर चारों तरफ से brown part को काटकर अलग कर दीजिए।
  2. इसके बाद एक पैकेट ओरियो लेकर बिस्कुट के बीच में मौजूद क्रीम को अलग कर दीजिए।अब इन बिस्कुट को तोड़कर ग्राइंडर में बारीक पीस लीजिए।
  3. अब एक फ्राइंग पैन में दो डेयरी मिल्क को गर्म करके पिघला लीजिए।
  4. अब एक ब्रेड का पीस लीजिए और उसके ऊपर शुगर सिरप डालकर अच्छे से भिगो लें। अब इसके ऊपर पिघली हुई चॉकलेट का paste लगाएं।
  5. इसके बाद दूसरा ब्रेड का पीस और नीचे वाले के ऊपर रखें। अब इसपे शुगर सिरप और चॉकलेट लगा दें। यही same चीज बाकी सभी breads के साथ भी करनी है।
  6. सारे ब्रेड के पीस लगाने के बाद चारों तरफ से ब्रेड को पिघली हुई चॉकलेट से ढक दें।
  7. इसके बाद चारों तरफ oreo बिस्कुट का पाउडर लगा दे।
  8. cake को 15 मिनट ऐसे ही सेट होने के लिए रख दें। 15 मिनट बाद ब्रेड के पीस चॉकलेट और शुगर सिरप को अच्छे से सोख लेंगे। अब आप का केक बन कर तैयार है।

2. मलाईदार चॉकलेट केक | Whipped cream Chocolate Cake kaise banate hai

चॉकलेट केक के बाद यह सबसे ज्यादा popular cake है। इसको आप घर के दूध पर जमने वाली मलाई से भी बना सकते हैं

Ingredients for Whipped cream Chocolate Cake.

  • मलाई
  • वैनिला essence
  • Powder sugar
  • 5 bread pieces
  • Sugar Syrup


बनाने का तरीका ( ब्रेड का केक कैसे बनाते हैं)

  1. इसको बनाने के लिए सबसे पहले आधी कटोरी मलाई लेलें।
  2. मलाई में छोटा चम्मच वनीला एसेंस डालकर मिक्सी में 1 मिनट तक Hand Whisker से फैंट लें। Whisker ना हो तो fork, hand grinder, mixer का इस्तेमाल करें। फैंटने से मलाई सॉफ्ट हो जाएगी और केक भी सॉफ्ट बनेगा।
  3. लगभग आधे घंटे तक फेंटने के बाद मलाई soft हो जाएगी और whipped Cream तैयार हो जायेगी।
  4. अब एक ब्रेड का पीस लेकर उसके ऊपर शुगर सिरप डालकर अच्छे से soak होने तक भिगो लें। अब इसके ऊपर whipped cream की एक layer बिछा दें।
  5. यही same process बाकी सभी ब्रेड के साथ भी करें।
  6. इसके बाद ब्रेड की layers को चारों तरफ से क्रीम से ढक दें।
  7. केक set होने के लिए आधे घंटे तक ऐसे ही पड़ा रहने दें। केक set होने के बाद cherry की decoration करके serve करें।

3. ब्लैक फॉरेस्ट केक कैसे बनाएं | Black Forest Cake kaise banta hai

यह सबसे ज्यादा tasty और exotic Cake होता है। इस केक को बनाने के लिए हम sponge bread, शुगर सिरप और whipped cream भी खुद घर पर ही तैयार करेंगे।

Ingredients Black Forest Cake Recipe

  • रिफाइंड तेल – 2 tbsp / 30g
  • अमूल मक्खन – 2 tbsp / 30g
  • Powder Sugar( बारीक पीसी हुई चीनी) – 4 tbsp / 32g
  • Condensed Milk ( या मलाई) – 1/2 cup / 160g
  • Regular Milk – 3/4 cup / 180g
  • Vinegar – 1 tsp / 5g
  • मैदा ( All purpose flour) – 1 cup / 130g
  • Cocoa Powder – 3 tbsp / 21g
  • Baking Powder – 1 tsp
  • Baking Soda – 1/4 tsp
  • गाढ़ी Cream ( Mother’s dairy Cream) – 1 cup
  • Powdered Sugar – 1/4 cup
  • चैरी – 10 pieces
  • पानी – 1/2 cup
  • Dark Compound Chocolate – 100g


ऊपर बताए गए सारे समान की लिस्ट आपको किसी भी किरयाने की दुकान से मिल जाएगी।

Cake Sponge बनाने के लिए

  1. सबसे पहले हमें bread sponge बनाने के लिए mixture तैयार करना है। मिक्सचर बनाने के लिए एक बर्तन में तेल, बटर और चीनी डालकर 1 मिनट तक अच्छे से फैटेंगे।
  2. 1 मिनट फैठने के बाद दूध डालेंगे और फिर 1 मिनट तक फैटेंगे।
  3. अब इस mixture में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर फैंट लेंगे। अच्छे से फैंटना जरूरी है नहीं तो केक में गांठें बन जाएगी।
  4. अब 3/4 cup दूध में आधा चम्मच विनेगर डालकर मिला लेंगे। विनेगर के जगह आधा चम्मच नींबू रस या एक चुटकी सिट्रिक ऐसिड भी डाल सकते हैं।
  5. अब इस mixture में दूध मिलाएंगे जिसमें हमने विनेगर डाला था। सभी सामान को मिलाकर अच्छे से फैंट लेंगे। कम से कम आधे घंटे तक फैंटना जरुरी है।
  6. Sponge bread बनाने के लिए हमारा mixture तैयार है। इसका इस्तेमाल करके हम मुलायम स्पंजी ब्रेड बनाएंगे।
  7. इस mixture को एक steel के बर्तन में रख लें। cake बनाने के लिए केवल मोटे स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें नहीं तो ब्रेड बनेगा नहीं।
  8. स्टील के बर्तन के नीचे और चारों तरफ तेल लगा दे इससे केक जलेगा नहीं।
  9. बर्तन के नीचे बटर पेपर या फिर कोई भी साधारण कागज बिछा दे।
  10. इस बर्तन में सारा mixture डाल दें और बर्तन को कुकर के अंदर रख दें। कुकर में रखने से पहले कुक्कर के ढक्कन की रबड़ और सिटी निकाल दें।
  11. इसको पकाने के लिए हम ओवन, microwave का इस्तेमाल भी कर सकते हैं पर आज हम इसे cooker में बनाएंगे। सबसे पहले प्रेशर कुकर ले और उसके नीचे नमक की आधा इंची मोटी परत बिछा दे। ऐसा करने से हमारा sponge bread अच्छे से पकेगा और जलेगा नहीं।
  12. कम आंच पर इसे 40 मिनट तक पकाएं। 40 मिनट बाद हमारा cake का bread बनकर तैयार हो जाएगा।

शुगर सिरप बनाने का तरीका

शुगर सिरप बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लें और इसमें चीनी और फ्लेवर के लिए कोई भी एसेंस डालें। इसे कम आंच पर 2 मिनट पकाएं। शुगर सिरप बनकर तैयार हो जाएगा।

क्रीम बनाने का तरीका

  1. क्रीम बनाने के लिए हम कंडेंस्ड मिल्क लेंगे। और इसको फैंटने के लिए whisker का इस्तेमाल करेंगे। यदि whisker ना हो तो आप कांटे वाली चम्मच या फिर hand grinder का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसको लगभग आधे घंटे तक का फैंटा जाता है।
  2. एक बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क लेकर 5 मिनट तक अच्छे से फैंटे।
  3. इसके बाद इसमें पाउडर शुगर डालकर फेंटे। एक बार में सारी शुगर मत मिलाएं। थोड़ी-थोड़ी शुगर डालें। इसे अभी 25 मिनट तक और फेंटे।
  4. क्रीम अच्छे से फैंटने के बाद काफी गाढ़ी और मुलायाम हो जाती है। क्रीम का Texture बाजार के केक की क्रीम जैसा हो जाता है।
  5. क्रीम केक पर लगाने के लिए ready हुई या नहीं हुई इसका पता लगाने का सबसे आसान तरीका है कि bowl को उल्टा करके देखें। व्हिप्ड क्रीम bowl उल्टा करने पर भी नहीं गिरेगी। अगर क्रीम bowl में liquid की तरह इधर उधर बहती है तो समझ जाइए अभी और फेंटने की जरूरत है। क्रीम को ज्यादा मत मिलाएं नहीं तो क्रीम hard हो जाएगी।
  6. इसको कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें।

Decoration of cake/ Dressing of cake

  1. अब हमारा केक बनाने के लिए सारा सामान ready है। अब केवल डेकोरेशन करना बाकी है।
  2. सबसे पहले कुकर में से बर्तन को निकाल लें। केक निकालने के लिए बर्तन को उल्टा करें स्पॉन्ज आसानी से निकल आएगा। केक पका या नहीं इसने जांचने के लिए एक Toothpick ब्रेड में डालें। अगर toothpick सूखी वापिस आ जाती है तो समझ लिजिए ब्रेड पक चुका है।
  3. Bread निकालने के बाद सबसे ऊपर वाला हिस्सा काटकर अलग कर दें क्योंकि यह काफी सख्त होता है।
  4. अब इस ब्रेड को 3 बराबर layers में काट लें।
  5. अब एक bread layer लें और इस पर अच्छे से sugar syrup फैला दें। Bread अच्छे से सिरप में dip हो जाना चाहिए।
  6. syrup लगाने के बाद bread layer के ऊपर cream की एक मोटी परत लगाएं। इसके ऊपर चैरी की coating भी कर सकते हैं।
  7. अब यही same process बाकी bread layers के साथ भी करें।
  8. सारी लेयर्स के ऊपर क्रीम और सिरप लगाने के बाद ऊपर से चारों तरफ से क्रीम की एक मोटी coating करें।
  9. अब इस केक को round shape देकर गोलाई में चारों तरफ cherry से डेकोरेशन करें।
  10. बीच में choclate flakes डाल दें। और साइडों से भी chocolate flakes लगा दें।
  11. हमारा Dark Forest Chocolate cake बनकर तैयार है। इसे set होने के लिए ढंक कर 6 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।

4. व्रत में खाने के लिए केक कैसे बनता है? | Dry Fruit Loaded Cake recipe for Fast & Navratri

यदि आप खाने के शौकीन हैं तो आप व्रत में खाना वाला केक भी बना सकते हैं। व्रत में खाने के लिए केक की रेसिपी एकदम लेटेस्ट है। इसको बनाने के लिए हम कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करेंगे। इस रेसिपी से केक भी लाजवाब और टेस्टी बनता है। इस रेसिपी को बनाने के लिए हम व्रत में खाए जा सकने वाले सामान का ही उपयोग करेंगे।

Ingredients for Dry Fruit Loaded Cake kaise banta hai

  • छना हुआ कुट्टू का आटा – 1 cup
  • व्हिप्ड क्रीम (optional) – 1 cup
  • Dry fruits (optional)
  • दही – 2 spoon
  • बेकिंग पाउडर– 1/2 spoon
  • मलाई– 3 spoon
  • चीनी पाउडर– 4 spoon
  • मक्खन ( बिना नमक वाला)– 2 spoon


कुट्टू के आटे से केक बनाने के लिए

  1. सबसे पहले एक बड़े stainer में कुट्टू का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा लेकर छान लें। इस सब को 2-3 बार छाने नहीं तो आटे के lumps बन जाएंगे।
  2. एक दूसरे bowl में पिघला हुआ मक्खन, दही पिसी हुई चीनी, मलाई डाल कर अच्छे से फैट लें। इसको कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही फैंटे।
  3. इसके बाद इस मिक्सचर में कुट्टू का आटा डालकर अच्छे से मिलाएं। कुट्टू का आटा थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं। नहीं तो गुठले बन जाएंगे।
  4. अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर माइक्रोवेव में 160 डिग्री पर 35 मिनट के लिए पकने दें। माइक्रोवेव का फैन ऑफ रखें नहीं तो केक ड्राई हो जाएगा।
  5. इसे माइक्रोवेव में Cup cakes या फिर एक मोटे स्टील के बर्तन में भी रखा जा सकता है।
  6. व्रत में खाने के लिए कुट्टू वाले आटे का केक बनकर तैयार है। चाहे तो इसके ऊपर व्हिप्ड क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

5. अंडे वाला केक कैसे बनाया जाता है? | Egg cake recipe

बहुत सारे लोग अंडे वाला केक खाना पसंद करते हैं। अंडा प्रोटीन और फैट का बहुत अच्छा स्रोत है। ऊपर बताई गई सारी रेसिपीज Eggless cake recipes हैं। परंतु इन्हीं रेसिपी को अंडे के साथ भी बनाया जा सकता है। अंडे वाला केक बनाने के लिए केक के ब्रेड में अंडा डाला जाता है।

केक का sponge bread बनाते वक्त बारी बारी से अंडों को डाला जाता है। बाकी सारी process same होती है। इस प्रकार अंडे वाला केक तैयार हो जाता है। केक की क्रीम में अंडा नहीं डाला जाता है।

Summary of cake kaise banta hai

Recipe Time Required        Inconvenience Egg or Eggless
5 minute Bread cake With Oreo and dairy milk 20 minutes Easy Eggless
Whipped cream Chocolate Cake 20 minutes Easy Eggless
Black Forest Cake Recipe 1.5 hour Medium Eggless
Cake recipe for Fast 1 hour Medium Eggless
Egg cake recipe 1 hour Medium Egg

इस आर्टिकल में हमने जाना केक कैसे बनता है, ब्रेड से केक कैसे बनता है । हमने आपको केक बनाने की ट्रेडिशनल, फास्ट और easy ways भी बताए

किसी भी केक को बनाने के लिए तीन सबसे जरूरी चीजें चाहिए होती है। शुगर सिरप, व्हिप्ड क्रीम और स्पोंज ब्रेड। यदि आपको यह तीनों चीजें बनानी आ गई तो आप किसी भी प्रकार का कोई भी केक बना सकते हैं।

इस पोस्ट में हमने आपको 10 मिनट में केक बनाने का तरीका भी बताया। ओरियो से केक बनाने की रेसिपी सबसे आसान है। इस आर्टिकल में व्रत में खाने के लिए केक बनाने की रेसिपी को भी बताया। हमनें egg cake और eggless cake बनाना भी सीखा।

हमने माइक्रोवेव, ओवन और प्रेशर कुकर में केक बनाने का तरीका भी जाना। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छे से सीख चुके होंगे केक कैसे बनता है(cake kaise banta hai).

FAQ

घर पर केक कैसे बनाते हैं?

घर पर केक बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। केक को बड़ी आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। केक घर पर बनाने के लिए इस आर्टिकल में बताई गई recipes check का सकते हैं।

सूजी का केक कैसे बनता है?

सूजी से भी केक बनाया जा सकता है। हालांकि सूजी का केक थोड़ा hard होता है। सूजी से केक बनाने के लिए इस आर्टिकल की third recipe (Black Forest Cake Recipe) को ध्यान से पढ़ें। इस recipe में आपको मैदे की जगह सूजी का इस्तेमाल करना है। बाकी सारा method same है। सूजी का केक खाने में ज़्यादा टेस्टी नहीं होता है और बनाना भी मुश्किल होता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *