English kaise sikhe | English bolna Sikhe 7 dino me

4.7/5

2022 English kaise sikhe, इंग्लिश बोलना कैसे सीखे (English Bolna Kaise Sikhe): लगभग 60 से भी ज्यादा देशों में English बोली जाती है। English पूरी दुनिया में एक International Language की तरह अपनी जगह बना चुकी है। हर career की फील्ड में English का प्रभुत्तव है। जिंदगी और कैरियर के हर कोने में English एक जरूरी भाषा बन चुकी है। सभी ये बात अच्छे से जानते हैं की सफल होने के लिए इंग्लिश सीखना जरूरी है। हर व्यक्ति कभी ना कभी Internet पर ये जरूर सर्च करता है, English Kaise Sikhe या फिर english kaise bolna sikhe.

बहुत सारे लोग इंग्लिश सीखने के कई तरीके try करते हैं पर फिर भी कामयाब नहीं हो पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास सही guidance और जानकारी नहीं होती है। इंटरनेट पर इंग्लिश सिखाने की बरसों पुरानी जानकारी भरी पड़ी है जो अब पूरी तरह outdated हो चुकी है। इसलिए हम आपके लिए English Kaise Sikhe Latest 2022 Guide के साथ हाजिर हैं।

बहुत सारे लोग ये सोचते हैं की केवल किताब और अखबार पढ़कर इंग्लिश सीखा जा सकता है। जो की possible नहीं है क्योंकि english की शब्दावली बहुत तेज़ी से update होती है। उदहारण के लिए पहले sorry शब्द बोला जाता था अब Pardon बोला जाता है। Sweeper को अब In-house manager, Ladyfinger को okra कहा जाता है।

album-art

00:00

इसीलिए हम आपके लिए English Kaise Sikhe with latest updates and edition लेकर आए हैं।

इस आर्टिकल में आपको इंग्लिश सीखने के हर तरीका / पहलू से अवगत कराया जायेगा। जैसे –

  • फर्राटेदार  English बोलना Kaise Sikhe ?
  • बिना रुके  English पढ़ना Kaise Sikhe ?
  • British accent में  English बोलना Kaise Sikhe ?
  • Govt exams crack karne ke liye English kaise sekhe?

इस आर्टिकल में English sekhne ke liye हम हर लेटेस्ट sources का इस्तेमाल करेंगे जो हमको English Pro Level expert बनाएंगी। जैसे –

  • English sekhne ke kiye Apps
  • English Sekhne ke liye Books
  • English sekhne ke liye YouTube channel

Basic Things Required to learn English or any language

ना केवल इंग्लिश बल्कि दुनिया की हर भाषा सीखने के लिए ये 7 चीज़ें होना बेहद जरुरी है। अगर आपके पास ये 7 चीजें नहीं है तो आप कोई भी भाषा नहीं सीख सकते:

1. Strong Reason To learn Language

किसी भी भाषा को सीखने के लिए सबसे जरूरी चीज है ” वजह”। अगर आपके पास किसी चीज को करने की या सीखने के वजह नहीं है तो वो आप कभी नहीं कर पाएंगे। इंग्लिश सीखने के लिए सबसे पहले अपना AIM set कीजिए। जब आपके मन में एक clear cut AIM होगा तभी आप उस काम को करने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा देंगे। अगर सिर्फ जोश में आकर शौंक-शौंक में इंगलिश पढ़ेंगे तो चार दिन में bore हो जाएंगे.

2. Learn In a Fun way

किसी भी चीज को आसानी से सीखने के लिए उस काम को हमेशा Fun way में कीजिए। बच्चे कोई भी नया काम चुटकियों में सीख लेते हैं जबकि बड़े ऐसा नहीं कर पाते। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे हर काम को Fun way में करते हैं। जब तक आप इंगलिश से डरेंगे या बोझ समझेंगे तब तक इंगलिश सीख पाना मुश्किल होगा।

जरुरी नहीं की English केवल किताबों से सीखी जा सकती है। इंगलिश सीखने के लिए अपनी favourite English मूवीज देखिए, इंगलिश songs सुने, इंगलिश Quizzes खेलिए, Foreign लोगों से बात कीजिए…. ये सारी चीज़ें इंग्लिश सीखने की journey को एकदम आसान और मजेदार बना देंगी।

3. Be More Practical

Wouter Corduwener जो कि 29 से भी ज्यादा भाषाओं को जानते हैं वे बताते हैं–” किसी भी भाषा को सीखने के लिए उसे प्रैक्टिकली सीखना बहुत जरूरी है। किसी भी भाषा को सीखने के लिए अपने दोस्तों और लोगों से मदद लेता हूं।”

ज्यादातर लोग भाषा को सीखने के लिए बहुत सारा टाइम किताबों को पढ़ने में बीता देते हैं। बल्कि इंग्लिश सीखने के लिए ज़्यादा जरूरी है English को practically use करना। ज्यादा से ज्यादा समय इंग्लिश बोलने वाले लोगों के साथ व्यतीत कीजिए। इंग्लिश कहानी, स्टोरीज, मूवीज देखिए।

4. BOOSTING SECRET

आप जानते हैं इंग्लिश में 1 लाख 70 हजार से भी ज्यादा शब्द है। किसी भी व्यक्ति के लिए इतने सारे शब्द याद कर पाना आसान नहीं है। किसी भी native स्पीकर की vocabulary में 20 हजार तक शब्द होते है।

इंग्लिश सीखने का एक बहुत ही अमेजिंग secret यह है कि अगर आप इंग्लिश के 3000 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले शब्द सीख लेते हैं तो आप 90 परसेंट इंग्लिश सीख जाएंगे। बाकी 10% इंग्लिश आप context देखकर समझ सकते हैं। कोई भी व्यक्ति इन Most used 3000 words in English को सीखकर इंग्लिश चुटकियों में सीख सकता है।

5. Create English Learning Environment

इंडिया में बच्चों को बचपन से लेकर कॉलेज level तक इंग्लिश पढ़ाई जाती है। फिर भी यहां के बच्चे ढंग से इंग्लिश नहीं बोल पाते। जबकि ब्रिटेन का 4 साल का बच्चा भी इंग्लिश बोल लेता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसको वहां पर English सीखने लायक वैसा Environment मिल जाता है। ब्रिटेन में हर कोई इंग्लिश बोलता है तो बच्चे को इंग्लिश अपने आप जाती है जैसे हमे हिंदी।

इंग्लिश सीखने के लिए खुद के आसपास English learning Environment create कीजिए। केवल इंग्लिश में बात कीजिए, इंग्लिश बोलने वाले दोस्त बनाइए, इंग्लिश मूवीज, इंग्लिश न्यूजपेपर, बुक्स, मैगज़ीन पढ़िए।

6. Make English Your Primary Language

किसी भी अन्य भाषी व्यक्ति के लिए इंग्लिश सीखते हुए सबसे बड़ी परेशानी ये होती है की इंग्लिश उसकी प्राइमरी language नहीं होती है। इसलिए जब भी व्यक्ति इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस करता है तो बीच-बीच में अपनी भाषा का इस्तेमाल करता है। ऐसा करना से व्यक्ति कभी भी इंग्लिश में एक्सपर्ट नहीं बन पाता।

7. Give Yourself challenge

खुद को इंग्लिश सीखने के लिए चैलेंज दें। और वो चैलेंज है ये– ” आज मैं सिर्फ और सिर्फ इंग्लिश बोलूंगा और कुछ नहीं ”

ऐसा पाया गया जब भी किसी व्यक्ति को इंग्लिश बोलने में दिक्कत होती है तो वो हिंदी बोलने लगते हैं। या फिर इससे भी ज्यादा बुरा जो लोग करते है वो ये की वो मुश्किल इंग्लिश शब्दों की जगह आसान शब्दों का इतेमाल करके खाना पूर्ति कर देते हैं। ऐसा करने से वे लोग advanced level English कभी नही सीख पाते।

एडवांसेड लेवल इंग्लिश सीखने के लिए खुद को ” केवल और केवल इंग्लिश बोलने का चैलेंज दें”.

ये सारी टिप्स इंग्लिश सीखने के साथ साथ किसी भी भाषा को सीखने के लिए जरूरी है।

Right Way to Learn English

English में Fluent होने के के लिए टाइम लगता है। English सीखने के लिए सही स्ट्रेटजी और तरीका इस्तेमाल करना जरूरी है।
English सीखते हुए step -wise आगे बढ़े।

शुरवात Beginner level se करें और फिर intermediate लेवल से होते हुए Expert Level तक पहुंचे।

Beginner Level

1. Start with Few English Words

इंग्लिश सीखने के लिए शुरुआत सबसे पहले Basic words से कीजिए। इन basic words को याद करके इनके अर्थ को याद कीजिए। जब भी आप इन basic शब्दों को सुनेंगे तो आपको किसी भी वाक्य का context समझ में आने लगेगा।

Basic English सीखते वक्त Sentence of Greetings ( अभिवादन के वाक्य), Simple sentence सीखने का प्रयास करें. Basic sentence like I am A boy. He, she, it यूज करना। गुडमॉर्निंग, goodafternoon बोलना।

2. Learn Basic English Grammar

English में बेसिक शब्द सीखने के बाद बेसिक ग्रामर सीखना जरूरी है। ‌अब तक हम यह जान चुके है इंग्लिश सीखने के लिए बेसिक शब्द सीखना जरूरी है। अब शब्दों से वाक्य बनाने की बारी आती है। शब्दों से वाक्य बनाने के लिए ग्रामर हमारी मदद करती है।

बिना ग्रामर का इस्तेमाल करें वाक्य नहीं बना सकते। English Grammar सीखना हिंदी ग्रामर के मुकाबले आसान है क्योंकि इसमें कम rules हैं। इंग्लिश ग्रामर में केवल 12 basic rules हैं। जिनको सीखकर बहुत हद तक मीडियम लेवल की इंग्लिश सीखी जा सकती है।

2.1 Noun & Pronoun

Nouns और Pronouns को हिंदी में संज्ञा और सर्वनाम कहते हैैं। Medium level English सीखने के लिए Nouns &Pronouns के रूल्स अच्छे से याद करके अपने दिमाग में बैठा ले। जैसे कि

इंग्लिश में Noun में पहला रूल यह है की जब भी –y से खतम होने वाले शब्द को plural में बदला जाता है तो -y हटकर –ies लगा देते हैं। जैसे की: sky -> skies

Pronoun का इस्तेमाल noun की जगह पर होता है। किसी व्यक्ति के नाम को Noun कहते हैं। परंतु यदि व्यक्ति का नाम बार-बार इस्तेमाल हो रहा हो तो उसकी जगह pronoun का इस्तेमाल करते हैं। जैसे He, she it.

सबसे ज्यादा गलती लोग who और whom का इस्तेमाल करते हुए करते हैं। whom किसी वस्तु के लिए इस्तेमाल होता है जबकि who किसी व्यक्ति के लिए इस्तमाल होता है।

2.2 Verbs

Verbs का पहला ये rule है कि हर वाक्य में इस्तेमाल होना चाहिए। Helping Verb के बिना कोई भी वाक्य incomplete है। इंग्लिश का सबसे छोटा वाक्य “I am.” है. इस वाक्य में किसी helping Verb का इस्तेमाल नहीं होता है। बाकी सभी वाक्यों में verb का इस्तेमाल होता है।

verb का सीधा संबंध Time से है। Verb की फॉर्म का पता लगाकर ये पता लग जाता है की कोई काम किस समय में हुआ था। past में , present में या फिर future में।

2.3 Adjective and Adverb

Adjective and Adverb का हिंदी में मतलब विशेषण और क्रिया विशेषण होता है।

Adjectives का इस्तेमाल noun की विशेषता बताने के लिए किया जाता है, जबकि adverbs का इस्तेमाल verbs को परिभाषित करता है।

2.4 Punctuation

punctuations जैसे की comma का इस्तेमाल है बहुत सारे नामों को अलग करने के लिए किया जाता है। Conjuction का इस्तेमाल दो वाक्यों को आपस में मिलाते हुए BUT और and शब्द का प्रयोग किया जाता है।

3. Listen More

ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश सुनो। अपने आप को इंग्लिश वातावरण से ढाल लें। जब आप दिन में ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश की चीजें देखेंगे, सुनेंगे, समझेंगे तो आपको अपने आप ही इंग्लिश आने लगेगी। Beginner stage पर इंग्लिश सुनकर उसे याद करने की कोशिश ना करें। केवल समझने और सुनने पर ध्यान दें।

इंग्लिश भाषी देश में जन्मे बच्चे इंग्लिश नहीं सीखते बल्कि इंग्लिश सुनकर ही इंग्लिश सीख लेते हैं जैसे की हम हिंदी। इस secret trick का इस्तेमाल करके हम भी इंग्लिश सीख सकते हैं।

4. Understand Basic Sentence

Basic Grammar और Words सीखने के बाद छोटे छोटे वाक्यों को समझने का प्रयास कीजिए। English में Order of words काफी जरूरी है। शब्दों को आगे पीछे करने से वाक्य गलत हो जाता है।

5. Try To speak English

English के छोटे-छोटे वाकयों को याद करके बोलने का प्रयास करें। ग्रीटिंग से शुरुआत करें। जैसे कि गुड मॉर्निंग, गुड आफ्टरनून, थैंक यू, I am Sorry । जिन वाक्यों को आप इंग्लिश में सीखते जा रहे हैं उनका प्रयोग केवल इंग्लिश में ही करें। इस तरह आपका दिमाग धीरे-धीरे इंग्लिश बोलने का आदि होने लगेगा।

6. Don’t Feel Shy While Speaking

कई लोग इंग्लिश बोलते हुए शर्म या हिचकिचाहट महसूस करते हैं। इंग्लिश बोलना शुरू करते हुए हमेशा उन्हें गलती होने का डर लगा रहता है। जब तक आप गलती होने के डर से इंग्लिश नहीं बोलेंगे तब तक इंग्लिश नहीं सीख पाएंगे।

English बोलने की शुरुआत करना सबसे मुश्किल होता है। यदि आप इस चरण को पार कर लेते हैं तो आगे इंग्लिश सीखने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी।

कभी भी इंग्लिश बोलते हुए दिक्कत हो तो अपने अपने दोस्तों, ऑडियो बुक्स और किताबों से मदद लें।

ये सारी चीज़ें एक beginner level English सीखने के लिए जरूरी हैं। ये सब सीखने के बाद हम Intermediate level English सीखने की कोशिश करेंगे।

Intermediate Level English

basic level इंग्लिश सीखने के बाद हम इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश सीखने की कोशिश करेंगे। इंग्लिश सीखते हुए किसी भी पड़ाव को skip ना करें। एक एक पड़ाव करके आगे बढ़े और किसी भी प्रकार का कोई भी डाउट मन में ना रखें। कोई भी doubt होने पर उसे तुरंत क्लियर करें।

दुनिया के सभी इंग्लिश भाषी लोगों में से 98% लोग ही इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश का इस्तेमाल करते हैं। सबसे ज्यादा इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश का इस्तेमाल देखने को मिलता है इसलिए इस लेवल पर सबसे ज्यादा समय इन्वेस्ट करें।

1. Focus On English grammar

English सीखने के लिए ग्रामर में महारत हासिल करना जरूरी है। इंग्लिश सीखने के लिए हर कोई ग्रामर सीखना रिकमेंड करता है। परन्तु यदि पूरी इंग्लिश ग्रामर सीखने बैठे तो 5 से 6 साल लग जाएंगे। इंग्लिश ग्रामर में क्या सीखना है यह भी जरूरी है। बेसिक लेवल grammar सीखने के बाद सबसे पहले Tense से शुरुआत कीजिए।

Tense इंग्लिश लैंग्वेज का बहुत ही important component है। इंडिया में ज्यादातर लोग tense के पार्ट को स्किप करते हैं जिसकी वजह से कभी English में Fluent नहीं हो पाते।

यदि आपको बेसिक लेवल ग्रामर नहीं आती है तो आप आर्टिकल, preposition, form Of verbs पहले सीखना चाहिए।

2. Learn Short Stories and Scenarios

इंग्लिश में flow लाने के लिए शॉर्ट स्टोरीज और scenarios को याद करने की कोशिश कीजिए। उदाहरण के लिए आप बाजार में गए हुए दो व्यक्तियों के बीच में वार्तालाप, दोस्तों के बीच में वार्तालाप की पंक्तियों को याद करने की कोशिश करें। वाक्य को ध्यान से सुने, समझे और उसका मतलब भी याद करें। अब आप याद किए हुए वाक्यों को अपनी day to life में बोलकर प्रैक्टिस कीजिए।

3. Start thinking in English

शुरवात में हमें कोई भी वाक्य बनाना होता है तो हम उसे हिंदी में सोचते हैं और उसके बाद उसका English में अनुवाद करते हैं। इंग्लिश और हिंदी के ग्रामेटिकल रूल्स में जमीन आसमान का फर्क है। ऐसा करने से flow नहीं बन पाता है।

इसके लिए इंग्लिश में ही सोचना चालू करें। जरूरत पड़ने पर ही अनुवाद करें। यदि कोई वाक्य इंग्लिश में बोलना नहीं आ रहा है तो उसे सीखें, याद करें, दोहराएं और फिर बोलने की कोशिश करें।

4. Watch English News

फराटेदार इंग्लिश बोलने के लिए आप इंग्लिश न्यूज़ चैनल जरूर देखें। खासकर न्यूज़ चैनल में होने वाली डिबेट। बोले जाने वाले वाक्यों की गति-लय पर ध्यान दें। बोले गए वाक्यों को पीछे-पीछे दोहराने की कोशिश करें. यदि कोई भी ऐसा शब्द या वाक्य मिलता है जिसका मतलब नहीं पता तो तुरंत उसका मतलब डिक्शनरी में देखकर याद करें।

5. Read English Newspaper

न्यूज़ टीवी चैनल पर ज्यादातर easy इंग्लिश का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इंग्लिश न्यूज़ पेपर आपकी vocabulary को ज्यादा स्ट्रांग बनाता है। न्यूज़ पेपर में आने वाले हेल्थ आर्टिकल्स, लाइफ lessons, फैशन Trend, टेक्नोलॉजी न्यूज़ को जरूर पढ़ें। English newspaper में ऐसे बहुत सारे शब्द होते हैं जो हम पहली बार सुनते हैं। रोज इंग्लिश न्यूज़ पेपर के 10 शब्दों को याद करने का टारगेट सेट करें। इससे आपकी vocabulary बहुत strong होगी।

6. Watch English Movies

अगर आपको इंग्लिश सीखने में बोरियत महसूस होती है तो आप Entertaining way में भी इंग्लिश सीख सकते हैं। इंग्लिश मूवीस एंटरटेनमेंट का बहुत ही बढ़िया साधन है। सबसे बढ़िया बात ये है कि इंटरटेनमेंट के साथ-साथ इंग्लिश सीखने का भी बेहतरीन तरीका है।

इंग्लिश मूवीस को subtitles के साथ देखें। एक मूवी को तब तक देखें जब तक आप उस मूवी में इस्तेमाल इंग्लिश के प्रत्येक शब्द का मतलब नहीं जान जाते। बार-बार एक ही चीज को सुनने से इंग्लिश पर पकड़ मजबूत होगी।

7. Listen English Songs

English listening skill सुधारने के लिए English songs सुनने चाहिए। इंग्लिश गानों के शब्दों को समझ पाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि इसमें काफी difficult words का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही साथ हर singer का अलग स्टाइल होता है।
आंख बंद करके इन गानों के बोल को ध्यान से सुने। इस तकनीक का इस्तेमाल करके आप अपनी English listening skill को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

8. Learn synonyms and Antonyms

Synonyms and Antonyms का अर्थ समानार्थी और विलोम शब्द होता है। इंग्लिश में एक शब्द के बहुत सारे Synonyms होते हैं।

Guinness Book of World Records, में “Drunk” शब्द को सबसे ज्यादा synonym वाला शब्द दर्ज किया गया है। drunk के 2,241 synonyms words हैं।

Book texts और Poems में Synonyms वर्ड्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अर्थ पता होने के बावजूद भी वाक्य का context समझने में कन्फ्यूजन होती है। इसलिए Synonyms and Antonyms दोनों को सीखने के लिए जरूर समय निकालें।

9. Speak Tounge Twister and Hard words

इंग्लिश उच्चारण सुधारने के लिए tounge twister और मुश्किल शब्दों को बोलने की कोशिश करें। जैसे कि एक tounge twister ये है

Pad kid poured curd pulled cod

इस लाइन को 10 बार तेजी से बोलने का प्रयास करें। टंग ट्विस्टर्स का उच्चारण करने से इंग्लिश की जबान साफ होती है और आप साफ-साफ उच्चारण कर पाते हैं।

10. Learn English poem

English poem में काफ़ी ज्यादा rhyming pattern और स्टाइल होते है। इंग्लिश poems की राइमिंग हिंदी राइमिंग के मुकाबले काफी मुश्किल होती है। इंग्लिश poem में rhyming करने के लिए मुश्किल Synonyms and Antonyms words का इस्तेमाल किया जाता है। किसी native speaker के लिए भी पोयम्स को समझ पाना मुश्किल काम होता है। एक इंग्लिश पोयम के 30 से भी ज्यादा components होते हैं। जैसे कि anaphora, alliteration, assonance, beat…..And many more

11. Learn Silent Words

किसी भी हिंदी भाषी व्यक्ति के लिए इंग्लिश के साइलेंट words सीखना काफी मुश्किल होता है क्योंकि हिंदी में कोई भी साइलेंट वर्ड नहीं होता है। डे टू लाइफ में बोली जाने वाली इंग्लिश में 60% तक साइलेंट वर्ड्स का इस्तेमाल होता है। इसलिए इनको सीखना काफी जरूरी होता है। साइलेंट वर्ड से संबंधित कुछ रूल्स है जिनको समझने के बाद आपको कभी भी साइलेंट letters में परेशानी नहीं होगी।

1. Silent letter B

यदि किसी शब्द के आखिरी में B से पहले M आता है तो B का उच्चारण नहीं किया जाता है।

Examples:

dumb( डम not डम्ब)
bomb( बॉम not बॉम्ब)
thumb (थम not थंब)

आमतौर पर जब भी किसी शब्द में Letter B के बाद T होता है तो B साइलेंट होता है

Example:

doubt( डाउट not डाउब्ट)

2. Silent letter C

किसी भी शब्द में SC आने पर C ka उच्चारण नहीं होता है। इसका S उच्चारण होता है

Examples:

ascent ( एसेंट not एस्केंट)
miscellaneous ( मिसलेनियस not मिस्कलेनियस)

3. Silent letter D

किसी भी शब्द में DG आने पर G ka उच्चारण नहीं होता है। इसका D उच्चारण होता है

Examples:

Grudge ( ग्रज)
hedge ( हैज)
pledge ( प्लेज)
dodge( डोज)

4. Silent letter E

जब भी किसी शब्द के अंत में E लगा होता है तो कभी इसका उच्चारण नहीं होता है।

Example:

Site ( साईट not साईटी)
hide ( हाइड)
grave ( ग्रेव)
drive( ड्राइव)
bite ( बाइट)

5. Silent letter G

किसी भी शब्द में GN आने पर G ka उच्चारण नहीं होता है। इसका N उच्चारण होता है

Examples:
Design ( डिजाइन not डिसाआईगन)
align ( एलाइन)
champagne ( शैंपेन)
foreign ( फॉरन)
sign ( साइन)

परन्तु इस कुछ की exceptions हैं जैसे की

signature ( सिग्नेचर)
magnet ( मैग्नेट)

6. Silent letter GH

जब भी Letter GH का इस्तेमाल vowel के बाद होता है तो GH का उच्चरण नहीं होता।

Examples:
Through ( थ्रो)
drought ( ड्राउट)
daughter( डॉटर)
light( लाइट)
weight(वेट)
right ( राईट)

exceptions Examples:
Doghouse ( डॉग हाउस)
bighead ( बिग हेड)

कई बार gh का उच्चरण F की तरह होता है।

Examples:
Dough ( डॉफ)
rough ( रफ)
cough ( कफ)

7. Silent letter H

जब किसी शब्द में W letter ke बाद H आता है तब H silent होता है।

Examples:
What ( व्हाट)
why ( वाय )
when ( व्हेन)
where ( व्हेयर)

H जब भी C, G and R से पहले आता है तब भी साइलेंट रहता है।

Examples:
chorus ( कोरस)
rhythm ( रिथम)
echo ( एको )

ज्यादातर जब भी H का प्रयोग शब्द के शुरू में होता है तब H silent hota है।

Examples:
Hour ( आर not हावर)
honest ( ऑनेस्ट not होनेस्ट)

12. Group Discussion

कॉन्फिडेंटली इंग्लिश बोलने के लिए ग्रुप डिस्कशन बहुत ही फायदेमंद है। चार पांच लोगों के सामने इंग्लिश बोलने पर आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है और साथ ही साथ आपको अपनी गलतियां भी पता लगती हैं। साथ साथ आप अपने दोस्तों से नए शब्द भी सीखते हैं।

आप अपने दोस्तों के साथ ग्रुप डिस्कशन कर सकते हैं। ग्रुप डिस्कशन करने के लिए किसी भी एक टॉपिक को चुन लें। जैसे कि “How To learn English, Life after War, Flood management etc.

Topic चुनने के बाद हर दोस्त बारी-बारी किसी टॉपिक पर लगातार बिना रुके 5 मिनट तक बोलने का प्रयास करें।

13. मन ही मन अंग्रेजी बोलने का प्रयास करें

यदि आपके पास ग्रुप डिस्कशन करने के लिए कोई दोस्त नहीं है तो आप मन ही मन में इंग्लिश बोल सकते हैं। अपने मन में कोई भी टॉपिक सोच लें और लगातार उस पर 5 मिनट तक बोलने का प्रयास करें।

14. Make Dictionary Your Best Friend

कहा जाता है इंग्लिश सीखने वाले व्यक्ति के लिए डिक्शनरी उस का सबसे अच्छा मित्र होती है। डिक्शनरी के 10 शब्दों को याद करने की आदत बनाएं। जब भी कोई भी ऐसा शब्द देखते हैं जिसका अर्थ नहीं पता तो तुरंत डिक्शनरी खोल कर उस शब्द का मतलब जाने और याद करें।

15. Do Hindi To English Translation

छोटे छोटे शब्दों को सीखने के बाद वाक्य बनाने का प्रयास करें। रोजाना किसी भी एक हिंदी आर्टिकल को ट्रांसलेशन करने का प्रयास करें। ट्रांसलेशन करने से आपकी इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी वोकैबलरी भी स्ट्रांग होगी। आपको रोज ऐसे हजारों हिंदी शब्द सीखने को मिलेंगे जिनका मतलब आपको इंग्लिश में नहीं पता होता है।

Advance Level English

इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश सीखने के बाद advance level English सीखने का प्रयास करें। यदि basic English से शुरुआत करें तो एडवांस लेवल तक पहुंचने में 1-2 साल तक का समय लग सकता है।

Scholar exams की preparation करने वाले स्टूडेंट्स के लिए Advance Level English सीखना काफी जरूरी है। क्योंकि ऐसे exam में ज्यादातर एडवांस लेवल इंग्लिश से ही प्रशन पूछे जाते हैं।

एडवांस लेवल इंग्लिश का इस्तेमाल करके आप किसी भी इंग्लिश भाषी व्यक्ति से बात कर सकते हैं। आप इंग्लिश Fluent और आसानी से बोल पाएंगे।

1. Make English Your Primary Language

इंग्लिश भाषी देश में जन्मे बच्चे केवल इंग्लिश पढ़ते हैं, इंग्लिश सुनते हैं, इंग्लिश बोलते हैं। और सबसे महत्वपूर्ण इंग्लिश भाषा को इंग्लिश में ही सीखते हैं।

एडवांस लेवल इंग्लिश केवल और केवल इंग्लिश भाषा में ही सीखे। हिंदी या फिर किसी अन्य भाषा का कम से कम प्रयोग करें। ऐसा करने से आपका दिमाग इंग्लिश में ही सोचने और समझने लगेगा।

हो सके तो खुद को one month challenge दें जिसमें आप केवल और केवल इंग्लिश का इस्तेमाल करेंगे। केवल 1 महीने बाद ही आप बहुत ही कमाल की इंग्लिश बोलने लगेंगे।

Tim Doner (Polyglot) जिन्होंने 17 वर्ष की उम्र में 20 से भी ज्यादा भाषाओं को सीख लिया था; बताते हैं- “one month challenge बहुत ही कारगर है। मैं खुद भी भाषाएं सीखने के लिए खुद को 1 मंथ चैलेंज देता हूं।”

Expert Level English

एक्सपर्ट लेवल इंग्लिश का इस्तेमाल शायद अमेरिका या ब्रिटेन के लोग भी ना करते हों। एक एक्सपर्ट लेवल इंग्लिश speaker कि vocabulary में 70 हज़ार से 1 लाख शब्दों का ज्ञान होता है।

आसान शब्दों में एक्सपर्ट लेवल इंग्लिश speaker को english laureate या english Scholar कहा जाता है।

1. Learn Accent

एक ही भाषा के कई अलग-अलग एक्सेंट होते हैं। एक्सेंट का अर्थ होता है एक ही भाषा को अलग-अलग तरीकों से बोला जाना। ब्रिटेन में बोली जाने वाली इंग्लिश; अमेरिका कनाडा से अलग होती है। भारत के साथ-साथ दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में ब्रिटिश इंग्लिश का इस्तेमाल किया जाता है।

कई बार लोग ब्रिटिश इंग्लिश के साथ-साथ कैनेडियन इंग्लिश या अमेरिकन इंग्लिश के शब्दों का प्रयोग करते हैं। जिसकी वजह से समझने में कठिनाई आती है। एक एक्सपर्ट इंग्लिश स्पीकिंग पर्सन ज्यादा से ज्यादा एक्सेंट को सीखता है।

Words British Accent American Accent Canadian Accent
Z  zed zee  zed
बिल Bill check or bill bill
जूते (खेलने वाले)  Trainers/ shoes sneakers / running shoes Running shoes or runners
सोफा  Sofa/ settee Sofa couch/ sofa
सोडा Fizzy drinks soda/pop pop
एक किलोमीटर 1k/ 1 kilometer  1 kilometer 1 click
सिगरेट Cigarette/ ciggies/ fags Cigarette/ smokes Cigarette/ smoke
क्रीम युक्त दूध full fat milk

 

whole milk

 

Homo milk or Whole milk

 

शौचालय loo/ toilet bathroom/ restroom washroom

 

बिजली Power / electricity electricity hydro

 

2. Learn Pronunciation

एक्सपर्ट लेवल इंग्लिश सीखने के लिए Dictionary के प्रत्येक शब्द के स्पेलिंग और Pronunciation पर ध्यान दें। देश के हिसाब से शब्दों की Pronunciation भी बदल जाती है। इंडिया में इंग्लिश pronunciation और ब्रिटेन लैंग्वेज pronunciation काफी अलग हो जाती है। इंग्लिश में एक्सपर्ट बनने के लिए Native britain English का इस्तेमाल करें और वैसे ही बोलने का प्रयास करें।

3. Learn Every Dictionary Word

एक्सपर्ट इंग्लिश स्पीकर डेढ़ लाख से ज्यादा डिक्शनरी के शब्दों का ज्ञान रखता है। डिक्शनरी के प्रत्येक शब्दों को समझने और याद करने का एक खास पैटर्न होता है। प्रत्येक शब्द को याद करना और समझना इतना कठिन नहीं है जितना प्रतीत होता है। इंग्लिश के सभी words का निर्माण Root word और prefix या फिर suffix को जोड़कर बनाए जाते हैं। root word का मतलब पता होने से आप पूरे वर्ल्ड के मतलब का अनुमान लगा सकते हैं।

उदाहरण के लिए Electric मतलब बिजली और magnet मतलब चुंबक होता है। यदि ऐसे में आपके सामने Electromagnetic शब्द आ जाए तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसका अर्थ Electricity और magnet से संबंधित है।

4. Study Higher Studies

Higher Level English सीखने के लिए बहुत से लोग higher studies और advance Level course करते हैं। जैसे

  • MPhil In English
  • English doctorate
  • PhD in English

5. Read Novels and literature

घर बैठे advance level English सीखने के लिए Novels and literature जरूर स्टडी करें। Novels and literature में हजारों ऐसे शब्द होते हैं इनका इस्तेमाल day to life में नहीं होता है।

पुरानी इंग्लिश के मुकाबले मॉडर्न इंग्लिश में 20% कम शब्दों का इस्तेमाल होता है। यह 20% शब्द मॉडर्न इंग्लिश से पूरी तरह विलुप्त हो चुके हैं। इन शब्दों का इस्तेमाल केवल novels में देखने को मिलता है।

फर्राटेदार English बोलना Kaise Sikhe ?

1. Speak In front of Mirror Or Mobile

इंग्लिश स्पीकिंग सीखने के लिए ये ट्रिक सबसे ज्यादा पावरफुल और कारगर है। किसी एक शांत जगह पर बैठ जाए और मन में एक टॉपिक सोचे। टॉपिक सोचने के बाद अपने मोबाइल का कैमरा चालू करें और अपनी वीडियो रिकॉर्ड करें। रिकॉर्डिंग चालू करने के बाद टॉपिक पर लगातार 6 से 7 मिनट बोलने का प्रयास करें। बोलने के बाद रिकॉर्ड की गई वीडियो को देखें।

जब आप खुद के बोली गई इंग्लिश को सुनेंगे और देखेंगे तब आप अपनी गलतियों को बेहतर ढंग से सुधार पाएंगे। अपनी गलतियों को हम खुद बेहतर समझ सकते हैं। दूसरा यदि कोई गलती सुधारने की कोशिश करता है तो वह taunt लगता है।

इसके लिए आप अपनी वॉइस रिकॉर्ड भी कर सकते हैं या फिर मिरर के सामने भी बोलने का प्रयास कर सकते हैं।

2. ज्यादा से ज्यादा ग्रुप डिस्कशन करें।

3. फास्ट इंग्लिश songs के बोल को सुनें।

4. इंग्लिश न्यूज़ पेपर, न्यूज़ चैनल, हॉलीवुड मूवीज देखें

5. बुक्स, नोवेल्स, डिक्शनरी का अध्ययन करें।

बिना रुके English पढ़ना Kaise Sikhe ?

इंग्लिश बोलना सीखने के बाद English पढ़ना काफी आसान है। पर कुछ लोगों को इसमें दिक्कत हो सकती है।

इंग्लिश में mastery हासिल करने के लिए English reading lessons को skip नहीं करना चाहिए। इंग्लिश speaking सीखने के लिए न्यूज़पेपर आर्टिकल को loudly पढ़ने का प्रयास करें। इंग्लिश रीडिंग better करने के लिए शब्दों का जोर-जोर से उच्चारण करें। ऐसा देखा गया है की जोर से बोलने पर शब्दों का उच्चारण बिगड़ने लगता है। Loud English speaking करके शब्दों के उच्चारण पर बेहतर पकड़ बनाई जा सकती है।

British accent में English बोलना Kaise Sikhe ?

British Accent में इंग्लिश बोलना किसी भी हिंदी भाषी व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल होता है। ब्रिटिश एक्सेंट में बात करना एडवांस इंग्लिश स्पीकिंग का part है। ब्रिटिश एक्सेंट इंग्लिश सीखने के लिए ब्रिटिश न्यूज़ चैनल्स, डिबेट्स, मूवीस, सोंग्स, डॉक्युमेंट्रीज ज्यादा से ज्यादा देखें। जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा अपना समय ब्रिटिश एक्सेंट सुनते हुए बिताएं।

Govt exams crack karne ke liye English kaise sekhe?

एग्जाम में इंग्लिश एक खास pattern के हिसाब से आती है। अलग-अलग गवर्नमेंट एग्जाम्स का पैटर्न भी अलग अलग होता है। ज्यादातर Govt exams में इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश संबंधित सवाल आते हैं। एडवांस लेवल इंग्लिश के सवाल केवल entrance level exams में पूछे जाते हैं।

गवर्नमेंट एग्जाम में सबसे ज्यादा Synonyms, antonyms, आर्टिकल्स, conjunction, preposition आदि सवाल पूछे जाते हैं। ये सब बेसिक इंग्लिश का ही पार्ट है।। इन्हें कोई भी आसानी से कर सकता है। परंतु synonyms, antonyms, modals, clause, Tense करना थोड़ा कठिन होता है।

कई बार गवर्नमेंट एग्जाम से पहले इंग्लिश में ग्रुप डिस्कशन भी होती है जिसे GD कहा जाता है। बहुत सारे लोग बहुत ही अच्छी इंग्लिश आने के बावजूद भी कॉन्फिडेंटली इंग्लिश नहीं बोल पाते हैं. जिसकी वजह से GD में सफल नहीं हो पाते। दोस्तों के साथ ग्रुप डिस्कशन करके GD को काफी strong किया जा सकता है।

GD में बहुत सारे लोग जो गलती करते हैं वह यह है कि वह अपनी बात कॉन्फिडेंटली नहीं रख पाते हैं। और दूसरी गलती है की वे बार-बार अपने नाक, मुंह और बालों को हाथ लगाते हैं। GD के वक्त बिना मतलब के अपने हाथों को चलाना, underconfident English speaker की पहचान होती है।

Best apps and Website to learn English

पहले के व्यक्ति कुछ भी सीखने के लिए केवल टीचर्स पर ही निर्भर होते थे। अब तो टेक्नोलॉजी का जमाना है। टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट के साथ ऐसे बहुत सारे प्लेटफार्म और टेक्नोलॉजी आ चुकी है जो इंग्लिश लर्निंग को बहुत easy और फास्ट बनाती हैं। ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके इंग्लिश को बहुत ही ज्यादा पावरफुल और स्ट्रांग किया जा सकता है।

Best apps to Learn English: 

1. Omegle

हालांकि यह app मनोरंजन के लिए बनाई गई है परंतु इस ऐप का इस्तेमाल आप इंग्लिश सीखने के लिए भी कर सकते हैं। यह एक वीडियो कॉलिंग ऐप है जिसका इस्तेमाल करके आप दुनिया के हजारों लाखों व्यक्ति से वीडियो कॉल कर सकते हैं। हजारों लोग omegle का इस्तेमाल दूसरे व्यक्ति के साथ इंग्लिश में बात करने के लिए करते हैं। इस ऐप पर आप ऑनलाइन विदेशों में बैठे इंग्लिश बोलने वाले व्यक्ति से बात कर सकते हैं। ऐसा करने से आप बहुत ही जल्द ब्रिटिश एक्सेंट सीख सकेंगे।

2. Duolingo

इंग्लिश सीखने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल duolingo ऐप किया जाता है। इस ऐप का इस्तेमाल करके आप 30 से भी ज्यादा भाषाएं सीख सकते हैं। इस ऐप में बहुत सारे डेली यूज़ इंग्लिश वर्ड्स हैं। यह app इंग्लिश सीखने की प्रोसेस को यह बहुत ही ज्यादा entertaining और easy बना देती है।

2. Babbel

इस ऐप का इस्तेमाल ज्यादातर वोकैबलरी को स्ट्रांग करने के लिए किया जाता है। इस ऐप में इंग्लिश वर्ड को मेमोराइज करने की वजह समझने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इस ऐप से आप इंग्लिश के मुश्किल शब्दों को बड़ी आसानी से root word, preffix, suffix में तोड़कर समझ सकते हैं।

3. FluentU

इस ऐप में आपको real World talk देखने को मिलती है। इसमें कई सारे रियल वर्ल्ड वीडियोस, न्यूज़ डिबेट्स भी है। वीडियोस में कठिन इंग्लिश वाक्यों का मतलब, यूज करने का तरीका भी अच्छे से समझाया गया है। इस ऐप का इस्तेमाल करने से रियल लाइफ में English speaking experience, Accent काफी ज्यादा better हो जाता है

4. HelloEnglish

HelloEnglish एशिया में इंग्लिश सीखने के लिए सबसे ज्यादा downloaded एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स को स्टेप बाय स्टेप courses में डिवाइड किया गया है। कोर्स की शुरुआत बेसिक लेवल से होती है और धीरे-धीरे एडवांस लेवल तक जाता है।

5. Memrise

इस ऐप का इस्तेमाल इंग्लिश के मुश्किल शब्दों को याद करने के लिए किया जाता है। ‌इस ऐप में इंग्लिश को काफी इंटरेस्टिंग और funny way में सिखाया गया है। अगर आप इंग्लिश सीखते हुए जल्दी बोर हो जाते हैं तो इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Best Books To learn English

1. रैपिडेक्स इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसने इस किताब के बारे में ना सुना हो। इंग्लिश सीखने के लिए ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब है।
starting से लेकर advance Level तक इंग्लिश सीखने के लिए यह सबसे ज्यादा easy well structured बुक है। ‌ इस किताब की शुरुआत बेसिक ग्रीटिंग्स और कुछ आसान शब्दों के साथ होती है। धीरे-धीरे इसमें एडवांस लेवल इंग्लिश के कोर्स देखने को मिलते हैं।

इंग्लिश सीखने के लिए ये सबसे अच्छी किताब है क्योंकि यह पूरी तरह हिंदी और इंग्लिश में लिखी गई है।

2. इंग्लिश From zero to hero

यह भी एक bilingual बुक है। जिसका इस्तेमाल करके हिंदी से इंग्लिश सीखी जा सकती है। यह किताब Beginners, स्टूडेंट्स और हाउस वाइफ के लिए इंग्लिश सीखने का बहुत ही बेहतरीन तरीका है। इस बुक में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स को कई पार्ट्स में डिवाइड किया गया है। हर कोर्स में कई सारे lessons हैं। बुक को attractive बनाने के लिए illustrations, graphs, key points का इस्तेमाल किया गया है।

3. Oxford Advanced Learner’s Dictionary

यह एक डिक्शनरी है। हर साल इंग्लिश भाषा में कई सारे नहीं शब्द add किए जाते हैं। ‌ ऑक्सफोर्ड हर साल नए शब्दों के साथ अपडेटेड डिक्शनरी publish करता है। यह एक English to English dictionary है। इसमें 60000 से भी ज्यादा शब्द है।

4. English for Everyone: English Vocabulary Builder, by DK

इस बुक में इंग्लिश लर्निंग easy और attractive बनाने के लिए images, illustrations, Graphs का इस्तेमाल किया गया है। इस बुक का इस्तेमाल बहुत सारे स्कूली बच्चे करते हैं। बच्चे लिखी हुई चीजों को ज्यादा याद नहीं कर सकते हैं परंतु इमेजेस देखकर बहुत ही आसानी से समझ जाते हैं। ‌ इसलिए बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए यह बुक बहुत ही फायदेमंद है।

5. Think English, Speak English

हिंदी भाषी व्यक्तियों को सबसे ज्यादा दिक्कत इंग्लिश सोचने में ही आती है। यह किताब इसी प्रॉब्लम को फोकस करके लिखी गई है। इस किताब के साथ में एक फ्री ऑडियो lesson भी मिलता है। जो इंग्लिश स्पीकिंग के साथ-साथ इंग्लिश listening स्किल्स भी बेहतरीन करने में मदद करती है।

6. Word Power Made Easy

Government exams की preparation करने वाले हर aspirants ने इस किताब का नाम जरूर सुना होगा। गवर्नमेंट एक्जाम प्रिपरेशन में यह बहुत ही useful or result oriented book है। इस किताब में proper grammar use को सिखाने के लिए हजारों examples दिए गए हैं।

इस बुक में हर वह चीज बताई गई है जिसका इस्तेमाल native इंग्लिश स्पीकर्स करते हैं। इस बुक का इस्तेमाल करके वोकैबलरी काफी स्ट्रांग की जा सकती है।

Best YouTube Channel To Learn English

बहुत सारे लोग किताबों के बजाए इंग्लिश टीचर से सीखना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर बैठे इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल कीजिए। इंग्लिश सीखने के लिए नीचे बताए गए कोई भी यूट्यूब चैनल को सर्च कर सकते हैं। जो भी चीज आपको आपके काम की लगे उस प्लेलिस्ट को access करके इंग्लिश सीखे।

1. BBC learning English

इस चैनल के माध्यम से आप Interactive English Activity करके इंग्लिश सीख सकते हैं। इस चैनल की playlist में बहुत सारी 5 मिनट लंबी एक्टिविटी वीडियोस हैं। इन वीडियोस को अपने दोस्तों के साथ बैठकर देख सकते हैं। वीडियो देखने के बाद अपने दोस्त के साथ same एक्टिविटीज परफॉर्म कीजिए। आपकी इंग्लिश स्पीकिंग का लेवल और कॉन्फिडेंस दोनों boost होगा।

2. VOA Learning English

ब्रिटिश एक्सेंट इंग्लिश सीखने के लिए VOA ( वॉइस ऑफ अमेरिका) चैनल बहुत अच्छा चैनल है। इस चैनल पर कई सारी प्लेलिस्ट मौजूद है। आप अपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से कोई भी प्लेलिस्ट एक्सेस कर सकते हैं। ‌ इस चैनल की अच्छी बात यह है कि इसमें एक ट्रेनर के जरिए इंग्लिश ट्यूटोरियल्स बनाए गए हैं।

3. Rachael’s English

Rachael एक अमेरिकन गर्ल है जो कि यूट्यूब पर बहुत ही अच्छी इंग्लिश सिखाती हैं। इस चैनल पर आप एडवांस लेवल इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स सीख सकते हैं। इन वीडियोस में हॉलीवुड और और न्यूज़ को भी ऐड किया गया है।

4. Learn English With TV series

Movies loving person के लिए इंग्लिश सीखने के लिए सबसे बेहतरीन चैनल है। इस चैनल पर हॉलीवुड की 20 मिनट के वीडियो क्लिप्स को डालकर इंग्लिश सिखाने का प्रयास किया गया है। ‌मूवीस के जरिए इंग्लिश सीखने का यह बहुत ही कमाल का चैनल है। हर डायलॉग के बाद ट्रेनर ने वीडियो pause करके इंग्लिश को सिखाया है।

5. Science insiders, Brew, Brainy Dose

यह तीनों अलग-अलग यूट्यूब चैनल है। इन तीनों चैनल्स पर आपको एजुकेशन और साइंटिफिक वीडियोस देखने को मिलेंगी। एजुकेशनल, साइंटिफिक वीडियोस में कई प्रकार के मुश्किल और Hard to speak words का इस्तेमाल किया जाता है।

Conclusion

इस आर्टिकल्स में हमने जाना English kese sekhe. इंग्लिश सीखने के लिए स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़े। हमेशा ध्यान रखें इंग्लिश सीखने का कोई फास्ट तरीका नहीं है। इंग्लिश में mastery हासिल करने के लिए इंग्लिश बोलना भी सीखना चाहिए।

सबसे ज्यादा focus इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश सीखने में लगाए। क्योंकि ज्यादातर व्यक्ति केवल इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश तक ही जानते हैं। हम दिनचर्या में बहुत ही कम एडवांस लेवल इंग्लिश का इस्तेमाल होता है। इंटरमीडिएट लेवल इंग्लिश master करके आप अपनी बात कह सकते हैं और समझ सकते हैं।

FAQ

घर बैठे इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?

पहले इंग्लिश सीखने के लिए व्यक्ति केवल टीचर्स और स्कूल्स पर निर्भर होता था। परंतु टेक्नोलॉजी के साथ अब आप घर बैठे भी इंग्लिश सीख सकते हैं। घर बैठे इंग्लिश सीखने के लिए आप इंग्लिश टीचिंग बुक्स, dictionary, मोबाइल एप्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कोर्सेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल से इंग्लिश कैसे सीखे?

इंग्लिश सीखने की journey को मोबाइल काफी आसान बना देता है। मोबाइल से इंग्लिश सीखने के लिए बहुत सारी ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सारी ऐप्स में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स को कई courses में डिवाइड किया गया है। हर कोर्स में कई सारे Lessons और Examples हैं। Step by step इन Lessons का अध्ययन कीजिए। बहुत ही जल्द आप मोबाइल से इंग्लिश सीख जाएंगे।

7 दिन में इंग्लिश कैसे सीखे? 30 दिन में इंग्लिश कैसे सीखें?

बहुत सारे विज्ञापन 7 दिन में इंग्लिश सिखाने का या फिर 30 दिन में इंग्लिश सिखाने के कोर्स दावा करते हैं। यह टैग लाइंस बहुत ही आकर्षक लगती हैं। पर आपको यह बताना जरूरी है इंग्लिश सीखना कोई जादू की छड़ी घुमाना नहीं है। इंग्लिश सीखने में टाइम और मेहनत दोनों लगती है।

Ye bhi dekhe

How to Handle A Wife 

लोन क्या होता है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *