SBI Life Poorna Suraksha yojna | SBI लाइफ पूर्ण सुरक्षा योजना

Rate this post

SBI Life Poorna Suraksha yojna आपके लिए है दोस्तो भविष्य में हमारे साथ क्या होने वाला है इस बात से हम सभी बिल्कुल अंजान रहते है, लेकिन कल की फिक्र तो हर व्यक्ति को होती है एवं अपने बेहतर भविष्य के लिए वह धन भी जोड़ता है लेकिन कभी कभी उसके पास इतना धन पर्याप्त नही बचता जिससे वह अपना इलाज सुचारु रूप से करा सके।

ऐसे में आज हर कोई बीमा कराने की अवश्य सोचता है लेकिन वह यह निश्चय नही कर पाता की कौन सी पॉलिसी उसके लिए लाभदायक साबित होगी। इसलिए दोस्तो आज के इस Article मे हम आपको SBI के बेहतरीन योजना SBI Life Poorna Suraksha yojna के बारे में बताने वाले है‌। इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राप्त करने हेतु हमारे आज के इस Article को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते हैं।

album-art

00:00

SBI Life Poorna Suraksha yojna kya hai । 

दोस्तो SBI Life Poorna Suraksha yojna में आपको बीमा कराने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मिलता है। इसकी खास बात ये है की इसके लिए आपको बैंको के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि ये आनलाइन है तो आप घर बैठे बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आपको SBI sampoorna Suraksha premium प्रति माह मात्र 287 रुपये तक जमा करना पड़ता है, प्रतिदिन के हिसाब से 8 रुपये आता है। बीमा राशि को 2 भागों में विभाजित गया है।

मृत्यु लाभ और गंभीर बीमारी लाभ आपको 36 गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए 20 लाख रुपये मिलते है। ये बीमा आमजन मानस के लिए बहुत अच्छा विकल्प हैं क्योंकि अगर आपका दिमाग भी इन सब चिंताओं के इर्द गिर्द उलझा रहता है तो अब ऐसा बिल्कुल नही होगा। बढ़ती अवधि के साथ ये प्लान और ज्यादा प्रभावी एवं सुरक्षित है। ये बहुत अच्छी पॉलिसी है जिसकी प्रक्रिया भी बेहद आसान है। आप घर बैठे बैठे आवेदन की प्रक्रिया को समझकर पूर्ण कर सकते हैं।

SBI Life Poorna Suraksha yojna के लाभ ।

 

किसी भी योजना के तहत पैसे खर्च करने से पूर्व हमारे ज़हन में ये सवाल ज़रूर आता है की इसके फायदे क्या होंगे? तो आपको बता दें की इस योजना के अनगिनत लाभ है जो इक आम इंसान के लिए सुलभ है। आइये जानते हैं कौन कौन से हैं वो लाभ-

  • SBI Life Poorna Suraksha एक सुरक्षित इंश्योरेंस प्लान है एवं SBI ने जनता के बीच में विश्वसनीयता हासिल कर ली है। तो आप बेफिक्र होकर यहाँ बीमा करा सकते हैं।
  • बीमा कराने पर ये योजना पॉलिसीधारक को 36 प्रकार की गंभीर बीमारी से निदान के लिए 20 लाख तक पप्रदान कर रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत दिए गए प्रीमियम पर आयकर का लाभ धारा 80C और 80D के अनुसार मिलता है।
  • अन्य बीमा पॉलिसी के मुकाबले बहुत सस्ते में एवं अधिक सुविधाजनक।
  • टर्म प्लान लेते समय 5 लाख तक के टैक्स पर छूट।
  • सुरक्षा के मामले में नंबर 1 है ।
  • पॉलिसी की अवधि के दौरान अगर बीमाधारक को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो उस समय जो क्रिटिकल इलनेस कवर का पैसा बीमाधारक को दे दिया जाता है। ताकि जिस वक़्त के लिए उसने बीमा कराया था उस वक़्तइसका आसानी से लाभ उठा सके। खास बात ये है की इस पॉलिसी की धनराशि मिलने के बाद योजना भी जारी रहती है और आपको फिर प्रीमियम नही देना पड़ता। SBI के द्वारा इसका प्रीमियम बन्द कर दिया जाता है।
  • इस पॉलिसी के तहत यदि व्यक्ति की साधारण मृत्यु हो जाती है या क्रिटिकल इलनेस से मृत्यु होती है दोनों स्थितियों  में कवर प्रदान करती है |

SBI Life Poorna Suraksha yojna की विशेषताएं।

SBI Life Poorna Suraksha yojna

  • भविष्य के प्रीमियम से मुक्त।
  • 100% सुरक्षित एवं ग्राहकों का कम्पनी पर लम्बे समय से भरोसा।
  • कोई परिपक्वता लाभ नहीं मिलता।
  • पालिसी अवधि समाप्त होने से पहले मृत्यु होने पर बिमाधारक को जीवन बीमा राशि (मृत्यु लाभ) की भुगतान लिया जाएगा।

SBI Life Poorna Suraksha yojna काम कैसे करता है। 

इसमे Policy Term 5, 5 साल तक के निर्धारित किये गए हैं। 10, 15, 20, 25, 30 पांच पांच साल करके आप तीस साल तक अपनी बीमा की राशि को प्राप्त कर सकते हैं ।एवं बीमा धारक कोई भी Policy Term चुन सकता है। Policy Term चुनने की उसके पास पूर्ण आज़ादी होती है। आपको इस पॉलिसी में अवधि के अनुसार प्रीमियम नही देना होता बल्कि आपने अगर बिमाराशि अवधि से पहले ले ली है तो प्रीमियम सिर्फ बीमारशि लेने तक ही लिया जाएगा।

SBI Life Poorna Suraksha yojna कितने तरह की बिमारियो मे लाभ प्रदान करता है।

दोस्तो यह कुल 36 तरह की बिमारियों में लाभ प्रदान करता है जो कि निम्नलिखित है।

  1. गंभीर संधिशोथ।
  2. प्रगतिशील स्क्लेरोडर्मा।
  3. विशिष्ट गंभीरता का कैंसर।
  4. रोधगलन।
  5. Open Heart Replacement या Heart Valve की मरम्मत।
  6. गुर्दे की विफलता नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है।
  7. प्रमुख अंग/अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण।
  8. कोरोनरी रक्तवाहिनी बायपास ग्राफ़्ट।
  9. Multiple Sclerosis.
  10. आघात।
  11. प्रगाढ़ बेहोशी।
  12. अंगों का स्थायी पक्षाघात।
  13. Motor Neuron Disease.
  14. सौम्य मस्तिष्क ट्यूमर।
  15. अंधापन।
  16. बहरापन।
  17. फेफड़े की विफलता।
  18. लीवर फेल।
  19. भाषण हानि।
  20. Limb Loss.
  21. Major Head Trauma.
  22. प्राथमिक पल्मोनरी उच्च रक्तचाप।
  23. Third Degree Burn.
  24. अल्जाइमर रोग।
  25. aplastic Anemia.
  26. मौसम सिस्टिक किडनी रोग।
  27. पार्किंसंस रोग।
  28. Lupus Nephritis के साथ प्रणालीगत ल्यूपस एरिथेमेटोसस (SLE).
  29. Apelike Syndrome.
  30. महाधमनी की प्रमुख सर्जरी।
  31. मस्तिष्क शल्यचिकित्सा।
  32. Fulminant Viral Hepatitis.
  33. Cardiomyopathy.
  34. मांसपेशीय दुर्विकास।
  35. पोलियो।
  36. Pneumonectomy.

SBI Life Poorna Suraksha yojna हेतु निर्धारित योग्यता –

दोस्तो इस योजना हेतु कुछ योग्यताएं निर्धारित कि गए हैं। जिसको पुरा करने के पश्चात ही आप इस योजना को ले सकते हैं। जो कि निम्नलिखित योग्यताएं हैं।

  1. इस योजना के अंतर्गत प्रवेश की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष वो अधिक से अधिक 65 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  2. इस योजना हेतु प्रीमियम को भुगतान करने की अवधि नियमित , मासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक है।
  3. इस योजना हेतु कम से कम प्रीमियम 3000 और अधिकतम 9,32,000 रुपए निर्धारित की गई है।
  4. इस योजना की न्यूनतम पॉलिसी अवधि 10 , 15 , 20 , 25 और अधिकतम 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

SBI Life Poorna Suraksha yojna हेतु आवश्यक दस्तावेज –

दोस्तो अगर आप भी SBI Life पुर्ण सुरक्षा योजना लेने के इच्छुक है तो आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज का होना अनिवार्य है।

  1. पहचान पत्र –

आपके पास नीचे दिए गए पहचान पत्र के रूप मे हेतु निम्नलिखित दस्तावेजो मे से किसी भी एक ऐसे ID का होना अनिवार्य है। जिसमे आपकी फोटो होनी चाहिए जैसे कि – Passport, Pan Card, Aadhar Card, Voter ID, Driving License, Defense ID Card, केंद्र या राज्य सरकार के द्वारा जारी ID Card जिसमें आपकी Photo Clear हो आदि।

  1. आवास प्रमाण –

आपके पास पहचान/आवास प्रमाण हेतु निम्नलिखित दस्तावेजो मे से किसी भी प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। जैसे कि – Aadhar Card, Ration Card, Passport, Bank Account Statement, Voter ID, तीन महीने पुराना पानी या फिर बिजली का बिल दोनो मे से कोई भी एक चलेगा।

  1. आय प्रमाण पत्र –

आपके आय प्रमाण पत्र के अंतर्गत निम्नलिखित दस्तावेजो मे से किसी भी एक का प्रयोग कर सकते है। जैसे कि – Salary Slip, Bank Statement बीते तीन महीने तक का ध्यान रहे यह 3 महीनों से ज़्यादा पुराना नही होना चाहिए और ITR Form 16 आदि।

  1. Passport Size Photograph
  2. दोस्तो इसके अंतर्गत सभी सामान्य और निजी दस्तावेज़ के अलावा चिकित्सा से संबंधित सम्पूर्ण दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  3. पॉलिसी दस्तावेज की एक प्रति
  4. चिकित्सा से संबंधित सम्पूर्ण दस्तावेजों

SBI Life Poorna Suraksha yojna हेतु आवेदन प्रक्रिया –

दोस्तो अगर आपको इस योजना के तहत अपना नाम दाखिल कराना है तो आप Online और Offline दोनो ही माध्यम से इसके अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

1. Online Apply

इसके लिए आपको SBI के Official Website अथवा दूसरे Sites या फिर SBI के Yono SBI की सहायता से भी आप आसानी से इस पॉलिसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे हर जगह की आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है।

ये भी देखे :SBI Saral bima yojna ke faayede

2. Offline Apply –

अगर आप Offline के माध्यम से इस योजना हेतु आवेदन करने के इच्छुक है तो कृपया अपने नजदीकी के SBI Branch या फिर Policy Agent से संपर्क कर सकते है। आगे की प्रकिया आप वहाँ जाकर पुरी कर सकते हैं।

SBI Life Insurance सहायता केंद्र –

दोस्तो इस योजना से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की कोई जानकारी को प्राप्त करने हेतु आप SBI Life Insurance सहायता केंद्र संपर्क कर सकते हैं। Helpline Number – 1800 267 9090

समय – सुबह 9 से शाम 6 बजे के मध्य

दोस्तो आप चाहे तो SmS के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। – ‘CBRBRATE’ को 56161 पर भेजें या उन्हें Email करें – Email ID [email protected].

निष्कर्ष : 

दोस्तो बीमारियों का खतरा सदैव हर व्यक्ति के सर पर मंडराता रहता है ऐसे में एक आदमी को खतरे से ज्यादा उसके इलाज के खर्च की चिंता निराश करती है। तो अगर आप इस टेंशन से मुक्त रहना चाहते है तो अभी SBI Life Poorna Suraksha योजना के तहत अपने आवेदन की प्रक्रिया करें।

ज़्यादा पूछे गए सवाल |FAQ

मैं अपनी SBI Life पॉलिसी विवरण कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

अगर आप अपने SBI Life बीमा पॉलिसी की स्थिति जानने के इच्छुक है तो आपको, POLSTATUS <> (पॉलिसी नंबर) पर 56161 या 9250001848 पर SMS भेजने की आवश्यकता है।

क्या SBI Life Insurance सुरक्षित है ?

इसमें कोई दो राय नही है कि SBI Life के पॉलिसी कवरेज और दावे अच्छे हैं। यह आपको बहुत ही कम प्रीमियम मे बेहतरीन योजना प्रदान करता है।

क्या एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एसबीआई का हिस्सा है ?

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भारत के सबसे बेहतरीन और अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक है। 2001 में स्थापित SBI Life Insurance Company Limited भारतीय स्टेट बैंक और बीएनपी पारिबा कार्डिफ एसए के बीच एक संयुक्त उद्यम Joint Ventures है।

ये भी देखे : SBI Life Sampoorn Cancer Suraksha policy ke bahot benefite  hai

ये भी पढ़े :

[wpdatatable id=8]

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *